spot_img

Mid Day Meal | मध्याह्र भोजन खाने के बाद सौ बच्चों की हालत बिगड़ी

spot_img
- Advertisement -

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्र भोजन खाने के बाद करीब सौ बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। सभी बच्चे को उल्टी, सरदर्द और पेट दर्द की शिकायत आने लगी। इसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती (Condition of hundred children deteriorated after eating midday meal) कराया गया।

- Advertisement -

भोजन करते ही सैकड़ो से अधिक बच्चे पेट दर्द उल्टी चक्कर आना जैसी बीमारियों से ग्रसित हो गए तथा तड़पने लगे।  छात्रों के रोते बिलखते परिजन सरकारी अस्पताल में भाग दौड़ कर रहे हैं। पुलिस विद्यालय में कैंप कर रही है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि भोजन में दूषित पदार्थ मिलाए जाने के कारण भोजन विषाक्त हो गया है। यह देख विद्यालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दर्जनों से अधिक बच्चों की गंभीर स्थिति देख यह खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई। अभिभावक दौड़कर विद्यालय में पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नौकरी के नाम पर बंधक बनाकर धकेली जा रही थीं देह व्यापार में! बिहार पुलिस ने 12 लड़कियों को बचाया |गिरोह का पर्दाफाश| पढ़िए - खुलासा जानकारी और कौन अपराधी?

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने बताया कि एनजीओ की ओर से विद्यालय में भोजन कि आपूर्ति की जाती है । आज जैसे ही छात्रों ने भोजन शुरू किया छात्रों में बेचैनी पेट दर्द चक्कर आना उल्टी आदि की समस्या उत्पन्न हो गई तथा देखते ही देखते स्थिति काफी गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें:  Delhi NCR Weather दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली ठंडक, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन और जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बच्चों के बीमार होने का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा है। तीन बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर किया गया है। इस मामले को लेकर बच्चों का कहना है कि सब्जी में कपड़े का एक छोटा टुकड़ा में कुछ था, जिसे निकालकर फेंक दिया गया था।

बच्चों की स्थिति गंभीर देख प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मझौलिया ने थाना मझौलिया सरकारी अस्पताल को सूचित किया। साथ ही निजी गाड़ियों से दर्जनों बच्चों को मझौलिया सरकारी अस्पताल में भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  सुपौल में दर्दनाक हादसा! हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, खलासी की मौत, यात्री जख्मी

सूचना पाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार अनुभव, मुखिया पुतुल ठाकुर विद्यालय में पहुंचे और अभिभावकों को शांत कराते हुए पीड़ित छात्रों को अस्पताल भिजवाने का काम किया। सूचना पाकर सरकारी अस्पताल का दो एंबुलेंस विद्यालय में पहुंचकर छात्रों को अस्पताल लाया। जहां छात्र इलाजरत है। वहीं अभिभावकों की ओर से अपने स्तर से प्रयास कर बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी तथा एनजीओ के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आक्रोशित अभिभावकों ने एनजीओ के माध्यम से विद्यालय में खाना आपूर्ति बंद करने और विद्यालय में ही मध्यान भोजन संचालित करने की मांग की है। फिलहाल इस घटना ने परसा पंचायत में हलचल मचा दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG