अप्रैल,28,2024
spot_img

Darbhanga Sanskrit University | Madhubani, Saharsa, Nawada News | लदनियां एकहरी कॉलेज में अब स्नातक की होगी पढ़ाई, Saharsa और Nawada को मिला स्थाई संबंधन

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga Sanskrit University | Madhubani, Saharsa- News लदनियां एकहरी कॉलेज में अब स्नातक की होगी पढ़ाई, सहरसा और Nawada को मिला स्थाई संबंधन जहां, दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एलएन पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित सम्बन्धन समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गये। बैठक में मूल रूप से पांच एजेंडे पर विचार किया गया।

Darbhanga Sanskrit University | Madhubani, Saharsa News| डॉ. रामकृष्ण ठाकुर जनता संस्कृत कॉलेज, एकहरी, लदनियां में अब शास्त्री प्रतिष्ठा की भी पढ़ाई होगी

इसी क्रम में सामूहिक निर्णय लिया गया कि डॉ. रामकृष्ण ठाकुर जनता संस्कृत कॉलेज, एकहरी, लदनियां में अब शास्त्री प्रतिष्ठा की भी पढ़ाई होगी। वहीं गोस्वामी लक्ष्मीनाथ मदसूदन संस्कृत कालेज, बनगांव, सहरसा को सत्र 2021-24 के उपरांत अगले स्तरों के लिए स्थायी सम्बन्धन देने पर समिति की मुहर लग गयी।

Darbhanga Sanskrit University | Madhubani, Saharsa News| नवादा और सहरसा को मिला संबंधन

इसी तरह 8 फरवरी, 23 को आयोजित पिछली बैठक की कार्यवाही को सम्पुष्ट करते हुए स्वामी सहजानन्द सरस्वती कालेज, वारसलीगंज, नवादा में प्रतिष्ठा स्तर की पढ़ाई पहली बार शुरु करने लिए भी समिति ने अस्थायी सम्बन्धन दे दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर ने मारी ठोकर, 3 जवानों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

Darbhanga Sanskrit University | Madhubani, Saharsa News| पीआरओ निशिकांत ने बताया

जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि जो संस्कृत महाविद्यालय विधि सम्मत सभी औपचारिकताओं को पूरा करता है उसे सम्बन्धन देने में कोई कोताही नही की जाएगी। संस्कृत के विकास के भी यह कदम जरुरी है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी सरकार शुरु से ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। ऐसे में अधिक से अधिक कॉलेजों को सम्बन्धन मिले ऐसी सोच रखनी है। बैठक में कुलपति प्रो. पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार झा, डॉ. दीनानाथ साह, डॉ. शंभु शरण तिवारी, डॉ. रेणुका सिन्हा, डॉ. सीताचरण झा, डॉ. दिनेश झा, विधायक विनय कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें