

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। अंचल के लक्षमिनियां गांव में शनिवार को कमला बलान नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव के सुनील मुखिया के पुत्र सोम देव कुमार (3 वर्ष 6 माह) अपने घर पर खेल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पढ़िए पूरी खबर
इसी बीच घर से चंद कदम दूर कमला बलान नदी में लुढ़क गया। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डुबने से उसकी मौत हो गया। मौके पर मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। परिवार के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकाला। बता दें कि मृतक 3 बहन के बाद सबसे छोटा भाई सोमदेव ही था।
इधर पूर्वी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम भजन यादव ने घटना की सूचना सीओ एवं थाना अध्यक्ष को दिया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित के परिजन को अविलंव दिलाने की सीओ से मांग की। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
इधर, घटना के बाद सोमदेव की मां रानी देवी सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन की ओर से मिलने वाले सरकारी सहायता राशि दिया जाएगा।


