back to top
25 अप्रैल, 2024
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | चूल्हे की आग से 5 घर राख, तीन मवेशियों की झुलसकर मौत, भारी तबाही

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | चूल्हे की आग से 5 घर राख हो गए हैं। तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई है। भारी तबाही का यह मंजर बिरौल नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 1 बलाठ गांव का है जहां शनिवार की सुबह करीब 10 बजे खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से पांच घर जलकर राख हो गई। वहीं एक घर आंशिक रूप से जले। इस अगलगी कि घटना में घर में रखे सारा समान जलकर राख हो गए।

अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है… — PM MODI in Madhubani

 

Darbhanga News | कुछ भी नहीं बचा

जानकारी के अनुसार, फुलों चौपाल के घर में सुबह खाना बनाने के दौरान चिंगारी से बगल के घर फुलो चौपाल, नीतीश चौपाल, विपिन चौपाल, अमला देवी की घर जलकर राख हो गई। वहीं आंशिक रूप से मंजुला देवी की भी घर जल गई। इस अगलगी में घर में रखे अनाज,कपड़ा सहित सभी समान जल ग‌ए। इसमें दो बकरी और एक गाय की भी जलकर मौत हो गई। तथा एक गाय और एक बछड़ा बुरी तरह झुलस गए।

Darbhanga News | अग्निशमन और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद

सूचना पर पहुंचे अग्निशमन गाड़ी और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब पांच घर जलकर राख हो गए थे। वहीं सुचना पर पहुंचे नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद अख्तर शंहसा उर्फ चांद बाबू ने सीओ को घटना की जानकारी दी और पीड़ित परीवार को हर संभव सरकारी सहायता की मांग किया। जानकारी मिलते ही सीओ आदित्य शंकर और राजस्व कर्मचारी बंटी कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच क्षति का आंकलन किया।

Darbhanga News | सीओ आदित्य शंकर ने बताया

वहीं सीओ आदित्य शंकर ने बताया कि सभी पिड़ित परीवार को पालिथीन सीट तथा 12 हजार रुपए की सहायता तत्काल दी जाएगी। वहीं मवेशी को पोस्टमार्टम करने के लिए मवेशी चिकित्सक को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में खेतों, तटबंधों और नदियों से मिट्टी कटाई पर रोक, मिट्टी ढुलाई पर लगी बड़ी सख्ती
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें