spot_img

Darbhanga Lok Sabha Election | बेनीपुर अनुमंडल में 8 कोषांग, नोडल अफसर, कर्मियों की जिम्मेदारी तय, हटने लगे पोस्टर-बैनर

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election | बेनीपुर अनुमंडल में 8 कोषांग तय करते हुए  नोडल पदाधिकारी, कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है, जहां लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही बेनीपुर में स्थानीय स्तर पर सभी पदाधिकारी एक्टिव मोड में आ गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election | सभी कोषांग में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

80 बेनीपुर विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर अनुमंडल स्तर पर आठ कोषांग का गठन करते हुए सभी कोषांग में नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ सभी कोषांग में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election | 13 अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

निर्वाचन शाखा के नोडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा स्वयं बने हैं जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अंचल अधिकारी पल्लवी कुमारी,पंचायती राज पदाधिकारी भारती कुमारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश झा बनाए गए हैं। 13 अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति उक्त कोषांग में की गई है।

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election | कोषांग के नोडल पदाधिकारी भी अनुमंडल पदाधिकारी स्वयं

विधि व्यवस्था संधारण कोषांग के नोडल पदाधिकारी भी अनुमंडल पदाधिकारी स्वयं है, जबकि अंचल अधिकारी बेनीपुर, बिरौल एवं बहेरी को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाया गया है जबकि चार अन्य कर्मी को इसमें प्रतिनियुक्त किया गया है।

Darbhanga Lok Sabha Election | अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर

आदर्श आचार संहिता को कोषांग में नोडल पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर,अंचल अधिकारी बेनीपुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बेनीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बेनीपुर एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बिरौल सहायक नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं।

Darbhanga Lok Sabha Election | पांच अन्य कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति

साथ ही चार अन्य कर्मियों को प्रति नियुक्त किया गया है। लोक शिकायत कोषांग में दीपक कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी में रूपेश झा अखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं भारती कुमारी पंचायती राज पदाधिकारी बेनीपुर सहायक नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनके साथ पांच अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Darbhanga Lok Sabha Election | दीपक कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद

एकल खिड़की के नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बनाए गए हैं। जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी में प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बहेरी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बिरौल को प्रतिनियुक्त किया गया है जबकि आठ अन्य कर्मियों को उनके साथ प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गूंजी कोयलास्थान में 'भागवत कथा' की अमृतवाणी, 121 कन्याओं की कलश यात्रा से आगाज,आचार्य दीपक झा ने भक्ति में डुबोया

Darbhanga Lok Sabha Election | आईटी सेल में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश झा

आईटी सेल में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश झा जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी में कमलेश कुमार गुप्ता ,श्रीमती सुधीरा कुमारी एवं अशोक कुमार का प्रतिनियुक्त किया गया है उनके साथ तीन अन्य कर्मियों के की प्रतिनियुक्त की गई है। इवीएम कोषांग के प्रभार कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दीपक कुमार को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway News: गर्मियों में यात्रियों को सौगात: गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें रूट और टाइमिंग

Darbhanga Lok Sabha Election | सीपीएमएफ कोषांग के प्रभारी एसडीओ शंभुनाथ झा स्वयं

वहीं, इनके साथ सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में नगर परिषद ,पथ निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग के चार कनीय अभियंता को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इनके साथ दो कर्मियों की प्रति नियुक्त की गई है। सीपीएमएफ कोषांग के प्रभारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा स्वयं रहेंगे जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीनगर परमानंद प्रसाद एवं प्रखंड का आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश झा रहेंगे जबकि उनके साथ तीन अन्य कर्मियों को प्रति नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education Review: DM ने दिए शिक्षा में सुधार के कड़े निर्देश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Darbhanga Lok Sabha Election | सरकारी भवन या संपत्ति से झंडा, बैनर, पोस्टर सहित सभी दलों का चुनाव चिन्ह हटाने का निर्देश

आज देर शाम चुनाव की विधिवत घोषणा होने के बाद सभी को स्वयं अपने कोषांग कार्य में लग जाएंगे। जबकि नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अपने मातहतकर्मियों को सरकारी भवन या संपत्ति से झंडा, बैनर, पोस्टर सहित सभी दलों का चुनाव चिन्ह हटाने का निर्देश दिया गया है और इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

Summer Special Train: बिहार के मधुबनी और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए एक...

Darbhanga News: दरभंगा में Navodaya Sports Competition नवोदय में खेल महाकुंभ शुरू, 249 खिलाड़ियों का जोश हाई

Navodaya Sports Competition: बिहार के दरभंगा जिले में इन दिनों खेल का जुनून सिर...

Bhagalpur News: गुमशुदा मोबाइल रिकवरी… भागलपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 9 लाख के 41 मोबाइल लौटे

मोबाइल रिकवरी: भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 'ऑपरेशन मुस्कान'...

Darbhaga Education News: श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की शिक्षा और संस्कार के 12 गौरवशाली साल, भव्य समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय वर्षगांठ पर...

विद्यालय वर्षगांठ: बिरौल स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा और संस्कारों के...