spot_img

बजट नहीं, जिम्मेदारी नहीं – किसकी गलती? डिग्री कॉलेज में आग, ‘ लापरवाही पर मिट्टी-बालू’

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, दरभंगा (बेनीपुर) – विद्युत अवर प्रमंडल बेनीपुर की लापरवाही की वजह से डिग्री महाविद्यालय घोघेया लक्ष्मणपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज पछुआ हवा में 440 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

छात्रों और कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना के दौरान कॉलेज के शिक्षक और छात्र तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग को तुरंत सूचना दी और विद्युत आपूर्ति को तत्काल काटा गया। इसके बाद मिट्टी और बालू की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, वरना प्राण और संपत्ति की बड़ी क्षति हो सकती थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

प्राचार्य ने जताया विभागीय उदासीनता पर आक्रोश

महाविद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि विभाग को कई बार ट्रांसफार्मर स्थानांतरण के लिए पत्र भेजा गया है, लेकिन विभाग ने सिर्फ सिफ्टिंग चार्ज भेजकर पल्ला झाड़ लिया। 4 मई 2024 को भी पत्रांक 109 के माध्यम से अधीक्षण अभियंता को चिट्ठी भेजी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

बजट नहीं, जिम्मेदारी नहीं – किसकी गलती?

प्राचार्य ने कहा, “कॉलेज को सिफ्टिंग जैसे कार्यों के लिए कोई सरकारी फंड नहीं मिलता।” दूसरी ओर, विद्युत विभाग के बड़े अधिकारी फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझते। जबकि कनीय अभियंता का कहना है कि “सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति रोकी गई और मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई।”

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

अधिकारी फोन नहीं उठाते, जूनियर इंजीनियर ने दी सफाई

  • वरिष्ठ अधिकारी फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते, वहीं कनीय अभियंता ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति रोकी गई और मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में खतरे की घंटी! अगले 24 घंटे, 60KM/H तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिल सकता है। पूर्णिया और किशनगंज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है, वहीं पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रप#BiharWeather,#MonsoonBihar,#OrangeAlert

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches