spot_img

Darbhanga के केवटी में तालाब किनारे खेल रहे छह साल के बच्चे के डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के लदारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप रविवार को पानी भरे तालाब में डूबकर एक बच्चा श्रवण कमती के पुत्र छह वर्षीय सागर कुमार की मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि सागर बच्चों के साथ तालाब के भिन्डा पर खेल रहा था। इसी क्रम में वह फिसलकर उक्त पानी भरे तालाब में चला गया। खेल रहें बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचकर काफी अथक प्रयास से उसे पानी से निकाला। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी-रनवे में भर्ती कराया।

- Advertisement -

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए डीएमसीएच भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 12 उमीदवार, लड़ाई में कोई नहीं...Unopposed Election से हुआ ऐतिहासिक चयन, BDO ने सौंपे जीत के प्रमाण

इधर सागर की तालाब में डूबकर हुई मौत की खबर आग की तरह फैल गई। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही स्वजनों को लगा कि मानो पहाड़ टूटकर कर गिर पड़ा हो।

मां मालती, चाची सहित परिवार वालों का रो-रोककर बुरा हाल बना है। मां मालती के दिल दिलाने वाले क्रंदन और चित्कार से गांव के पहुंचे महिला पुरूष उसे ढाढस बंधा रहे थे। सागर दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। वह गांव के तेतरी पोखर स्थित प्राथमिक विद्यालय में दूसरे कक्षा में पढ़ता था। पिता श्रवण प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...