Sabarmati Express Tragedy | Darbhanga Railway Accident: चलती ट्रेन से पत्नी गिरी, बचाने कूदा पति – दरभंगा स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा! रवाना करने आए थे बहू को… चलती ट्रेन से कटकर पत्नी की मौत, पति ICU में भर्ती।@दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा जंक्शन पर हादसा: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान महिला की मौत, पति गंभीर
दरभंगा स्टेशन पर चलती ट्रेन ने छीनी मां की जान! बहू को छोड़ने आए थे, खुद ना लौटे।दरभंगा जंक्शन पर हादसा – चलती ट्रेन से उतरते वक्त महिला की मौत, पति भी गंभीर घायल। मां की ममता बनी जानलेवा! बहू को ट्रेन पकड़वाने आई महिला की दर्दनाक मौत।एक आखिरी विदाई बनी मौत का सफर – दरभंगा स्टेशन पर हुआ भावुक कर देने वाला हादसा। पैर फिसला, ट्रेन ने छीन ली जान – दरभंगा स्टेशन पर रमिया देवी की दर्दनाक मौत@दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा जंक्शन पर हादसा: जब चलती ट्रेन से उतरने के दौरान रामपुर उदय की रमिया देवी
Sabarmati Express Tragedy | Darbhanga Railway Accident: दरभंगा,देशज टाइम्स दरभंगा जंक्शन पर शनिवार की अलसुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब चलती ट्रेन से उतरने के दौरान रामपुर उदय गांव निवासी रमिया देवी (53) की मौके पर ही मौत हो गई। पति राम मुखिया उन्हें बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वर्तमान में डीएमसीएच (DMCH) में उनका इलाज चल रहा है।
बहू को विदा करने पहुंचे थे स्टेशन, चलती ट्रेन में फंसा पैर
परिजनों के अनुसार, रमिया देवी और उनके पति अपने रिश्तेदार प्रीति देवी को साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express) से अहमदाबाद रवाना करने दरभंगा स्टेशन आए थे। प्रीति देवी के साथ उनके ससुराल के सदस्य वकील मुखिया का भी टिकट कटा हुआ था। रमिया देवी और राम मुखिया ट्रेन के स्लीपर कोच में सवार थे। जैसे ही ट्रेन खुली, दोनों उतरने लगे।
ट्रेन के नीचे आने से रमिया देवी का बायां अंग
इसी दौरान पावदान (Footboard) में रमिया देवी का पैर फंस गया और वे चलती ट्रेन से गिर गईं। उनके पति उन्हें बचाने के प्रयास में खुद भी गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन के नीचे आने से रमिया देवी का बायां अंग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी, परिजनों में मचा कोहराम
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, परिजन D.M.C.H. पोस्टमार्टम हाउस पर जुट गए। अस्पताल परिसर में हाहाकार का माहौल बन गया। प्रीति देवी, जो अहमदाबाद रवाना हो रही थीं, हादसे के बाद वापस लौट आईं।
परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़
प्रीति देवी के पति अहमदाबाद में रसोइया का कार्य करते हैं और उन्हें वहां पहुंचाने के लिए परिवार खुद स्टेशन आया था। एक छोटे से विदाई सफर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा प्रोटोकॉल मजबूत करने की मांग की है।