दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाई -बहन के असीम प्यार का पर्व रक्षाबंधन तीन अगस्त (सोमवार) को मनाया जाएगा। लंबे समय के बाद इस साल रक्षाबंधन के दिन सावन की अंतिम सोमवारी भी है। वहीं, सर्वार्थसिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु योग बन रहे हैं।
लेकिन, कोरोना ने इस बार रक्षाबंधन पर भी ग्रहण लगा दिया है। बाजार में बड़ी संख्या में लाई गईंं राखियां बेकार हो गयी हैं।पिछले साल के मुकाबले इस साल 20 प्रतिशत भी राखियों की बिक्री नहीं हुई। इसके कारण बाजार में लाखों की क्षति हुई है। (all life long longevity totals on rakshabandhan) हालांकि रक्षाबंधन के दिन भी बिक्री की आस लगाए दुकानदार ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। टावर चौक के राखी विक्रेता विनोद कुमार ने बताया, कोरोना के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस बार पैकेेेेटेड राखियां ही बाजार में आयी हैं। लेकिन ग्राहक गायब हैंं। इसके कारण भारी क्षति हुई है।(all life long longevity totals on rakshabandhan)
इधर, अधिकांश बहनों ने राखी से कोरोना का इंफेक्शन फैलने के डर से अपनेे भाइयों की कलाई पर कच्चा धागा बांध कर राखी का फर्ज मनाने की तैयारी की है। मिठाई दुकानों में भी भीड़ कम है, लॉकडाउन में घर बैठी बहनें अपने घरों में मिठाई तैयार कर चुकी हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि कोरोना काल में रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थसिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का योग बन रहा है। पिछले 29 वर्षों के बाद यह योग बन रहा है। इसी दिन शिव भक्ति के पावन माह सावन की अंतिम सोमवारी भी है।(all life long longevity totals on rakshabandhan)
पंडित एसएन झा ने बताया, राखी बांधने के समय भद्रा नहीं होनी चाहिए। तीन अगस्त को भद्रा काल सुबह 9:29 बजे तक है। सुबह 9:30 से शाम 4:35 तक बहुत ही शुभ समय है। इसके बाद फिर रात 7:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक राखी बांधने का बहुत ही अच्छा मुहूर्त है।
रक्षाबंधन के दिन अच्छे ग्रह नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है तथा इस संयोग में सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा इस दिन आयुष्मान दीर्घायु का शुभ योग तथा चंद्रमा का श्रवण नक्षत्र है। मकर राशि का स्वामी शनि और सूर्य दोनों आयु को मिलकर बढ़ाते हैं । ऐसा संयोग दो दशक से अधिक समय के बाद बन रहा है।(all life long longevity totals on rakshabandhan)
Editors Note
लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।