अप्रैल,27,2024
spot_img

सिंहवाड़ा के पैगंबरपुर के दावत-ए-इफ्तार में दिखा सर्वधर्म सम्भाव का नजारा

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कटासा पंचायत के पैगंबरपुर में दावते इफ्तार आयोजित कर मुल्क में सामाजिक सदभाव के साथ अमन व शांति की दुआ में सर्वधर्म सम्भाव का नजारा दिखने को मिला। टैलेंट जोन पब्लिक स्कूल परिसर में 22 रमजान को दावत-ए-इफ्तार में रोजेदार ने कहा भाईचारा का संदेश देता इस्लाम धर्म के लिए माहे रमजान पर्व की अहमियत सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Begusarai Accident News| बीच सड़क पर तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो बाइक सेंकेंड में बन गई आग का गोला, बीच सड़क पर जिंदा खाक हो गए तीन बाइक सवार

इस अवसर संस्थान के निदेशक चांद हमीद व व्यवस्थापक शमा प्रवीण ने कहा सामाजिक समरस्ता के संकल्प को मजबूत करने को लेकर दावते इफ्तार में शामिल सभी धर्म के लोगों का स्वागत है।एक सप्ताह बाद ईद पर्व सभी लोग शामिल होकर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने का प्रयास करें।

मौके पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष ऐहतेशाम रिजवी, युवा जदयू जिला महासचिव बदर आजम हाशमी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व मुखिया उपेन्द्र यादव, शिक्षक मोहन साह, राजन बिहारी, मो. लाडले, गौतम सिंह, मरगूब इल्मी, सैयद अली, रेयाज अहमद, मो. शहनवाज सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Begusarai News| BJP नेता के बेटे का खौफनाक मर्डर..| पहले अगवा किया, हाथ-पैर बांधा, जमकर पीटा, तेजाब पिलाई...फिर तेजाब से नहलाकर जला दिया

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें