आंचल कुमारी, कमतौल-दरभंगा, देशज टाइम्स | जाले प्रखंड के कमतौल थाना क्षेत्र के— ढढ़िया गांव के पास पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण कमतौल-जोगियारा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा
मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। लोगों की मांग थी कि गांव में पेयजल आपूर्ति जल्द सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बीडीओ पहुंचे समझाने, डेढ़ बजे के बाद हटा जाम
घटना की सूचना मिलने पर जाले प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। करीब तीन घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे ग्रामीणों ने जाम हटाने पर सहमति दी। इसके बाद बांस-बल्ला हटाया गया और आवागमन सामान्य हो सका।
ग्रामीणों की मांगें
ढढ़िया गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्थायी समाधान के लिए जल नल योजना की मॉनिटरिंग हो। संबंधित विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय हो