spot_img

Gang-Rape : होमगार्ड भर्ती में आई युवती, पड़ी बीमार, Aambulance आया…रास्ते भर दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार…पहुंची अस्पताल

spot_img
- Advertisement -

होमगार्ड भर्ती में आई युवती, पड़ी बीमार, एंबुलेंस आया…रास्ते भर दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार…पहुंची अस्पताल। एम्बुलेंस बनी दरिंदगी का अड्डा! सड़कों पर मानवता शर्मसार – युवती से एंबुलेंस में गैंगरेप, पीड़िता बेहोश थी, मेडिकल स्टाफ ने किया दुष्कर्म – पढ़िए मानवता कहां बचीं@गयाजी,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

गयाजी में एंबुलेंस बना गैंगरेप का अड्डा, होमगार्ड बहाली में आई युवती के साथ रास्ते मेडिकल स्टाफ की दरिंदगी

गयाजी, देशज टाइम्स | Bihar Crime News – गया जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मेडिकल इमरजेंसी में इस्तेमाल की जाने वाली एंबुलेंस ही दरिंदगी का अड्डा बन गई। बीएमपी-3 में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में आई एक 26 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

- Advertisement -

एंबुलेंस में चढ़ाई गई युवती, रास्ते में हुआ गैंगरेप

घटना गुरुवार की है जब बहाली के दौरान एक युवती की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, इलाज की जगह दरिंदगी मिली। पीड़िता के मुताबिक वह रास्ते में बेहोश थी और एंबुलेंस में मौजूद ड्राइवर व टेक्नीशियन ने उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: गया की बेटी माही कुमारी बनीं बिहार टॉपर, 99.8% अंक लाकर किया जिले और राज्य का नाम रोशन

पीड़िता के खुलासे से खुला मामला

अस्पताल पहुंचने के बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसने आपबीती डॉक्टरों को सुनाई। इसके बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। युवती ने बताया कि वाहन में कुल 3 से 4 लोग थे, लेकिन दो लोगों – विनय कुमार (ड्राइवर) और अजीत कुमार (टेक्नीशियन) ने उसके साथ जबरदस्ती की।

महज 2 घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस ने पेश की तत्परता

गया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को महज दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की मेडिकल जांच भी कराई गई है और बोधगया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

SSP बोले – सभी पहलुओं की हो रही जांच

गया के एसएसपी आनंद कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अन्य मौजूद लोगों की पहचान और भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या युवती को जानबूझकर बेहोश किया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...