Darbhanga News | Benipur News News | बहुचर्चित बर्थडे पार्टी हत्याकांड में हर्ष फायरिंग का एक और गुनहगार चढ़ा पुलिस के हत्थे जहां बेनीपुर के बहेड़ी थाना के बहुचर्चित बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग कांड के नामजद आरोपी राकेश साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
Darbhanga News | Benipur News News | डीएसपी डॉ. कुमार सुमित ने बताया
अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी डॉ. कुमार सुमित ने बताया कि पिछले 29 फरवरी को बहेरी थाना अंतर्गत मखनाहा गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी।
Darbhanga News | Benipur News News | इनकी हो चुकी है पूर्व में गिरफ्तारी
इसमें गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके संबंध में बहेरी थाना कांड संख्या 54/24 धारा 302/ 34 एवं 27आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई थी। इसमें सिध्दांत जयसवाल उर्फ गोलू पैसर राम कुमार चौधरी साकिन चिल्हा, अनिल साहनी पेसर लखन सहनी ,गुड्डू साहनी पेसर उपेंद्र साहनी, राजेश साहनी पेसर कालेश्वर सहनी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
Darbhanga News | Benipur News News | मुख्य आरोपी जो बर्थडे पार्टी का आयोजक था चल रहा था फरार
और घटना का मुख्य आरोपी जो बर्थडे पार्टी का आयोजक था वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।