spot_img

दरभंगा में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, डीजल अनुदान के लिए किया 2,400 किसानों ने आवेदन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फार्स की बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग व उससे जुड़ी हुई इकाई की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि डीजल अनुदान के लिए 2,400 किसानों की ओर से आवेदन दिया गया है, जिनमें से अभी  304 आवेदनों का सत्यापन कृषि समन्वयकों द्वारा कर लिया गया है तथा 739 आवेदनों को रद्द किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि लंबित आवेदनों का  निष्पादन जल्द से जल्द किया जाए।दरभंगा में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, डीजल अनुदान के लिए किया 2,400 किसानों ने आवेदन
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आवेदन में त्रुटि ना रहे, इसके लिए किसान सलाहकार को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि आवेदकों का कम-से-कम आवेदन रद्द हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

उर्वरक की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी जिले के किसी भी प्रखण्ड में उर्वरक की कमी नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत  किसानों को सही मूल्य पर उर्वरक मिलनी चाहिए, यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
दरभंगा में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, डीजल अनुदान के लिए किया 2,400 किसानों ने आवेदन

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

कार्यपालक अभियंता (विद्युत) ने बताया कि बेनीपुर अनुमण्डल में 36 कृषि फीडरों में से 35 कार्यरत हैं। बैठक में वर्षापात एवं विचलन के संबंध में बताया गया कि अगस्त माह में 119.15 मिमी सामान्य वर्षापात के विरूद्ध 67.97 मिमी वर्षापात हुआ है,जिसका विचलन -45.15 मिमी है।

खरीफ फसल अभी तक कुल 92,592.91 हेक्टर में आच्छादन हो चुका है, जो कि कुल लक्ष्य का 82% है। बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमजद हयात, सहायक निदेशक, उद्यान आभा कुमारी, सहायक निदेशक (कृषि), सहायक निदेशक रसायन एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision