back to top
25 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga के राशन कार्डधारी हैं, नहीं मिलेगा राशन?, जानिए वजह

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga | राशन कार्डधारियों के लिए आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधार सीडिंग कराने की अपील की है।

आधार सीडिंग क्यों है जरूरी?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत भारत सरकार ने राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों की आधार सीडिंग अनिवार्य की है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है।

कैसे कराएं आधार सीडिंग?

  1. नजदीकी राशन दुकानों (PDS) पर जाकर e-POS मशीन से निःशुल्क e-KYC कराएं।
  2. Mera e-KYC ऐप और AadhaarFaceRD ऐप के जरिए मोबाइल से घर बैठे Facial e-KYC करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:  DMCH के ₹1480.34 करोड़ वाले री-डेवलपमेंट ऑर्डर से रातों-रात NCC के शेयर में 4% की उछाल

क्या होगा अगर आधार सीडिंग नहीं कराई?

  • यदि 31 मार्च 2025 तक किसी सदस्य का आधार सीडिंग नहीं होता, तो उसका नाम 01 अप्रैल 2025 से राशन कार्ड से विलोपित कर दिया जाएगा।
  • ऐसे सदस्य सरकारी राशन (खाद्यान्न) के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
  • इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga प्रॉपर्टी डीलर मनीष अपहरण कांड, कोर्ट में सरेंडर, दूसरा गिरफ्तार, तीसरे की तलाश, Darbhanga Police की ताबड़तोड़ Raid

डीएम की अपील

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राशन कार्डधारी जल्द से जल्द आधार सीडिंग कराएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें