back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में आवास और खाद्यान्न योजना में लगातार कटौती को लेकर हल्ला बोल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स। महागठबंधन के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत प्रखंड कार्यालय जाले के समक्ष महागठबंधन के बैनर तले राजद, जदयू, भाकपा माले, भाकपा माकपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से धरना दिया।

- Advertisement -

आयोजित धरना में राजद प्रखंड अध्यक्ष रागिनी कुमारी, माले प्रखंड सचिव ललन पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भूषण आजाद, जदयू के अतहर इमाम बेग, माकपा के नथुनी झा भाकपा के सुधीर साह शामिल थे।

- Advertisement -

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार से मर रही है। देश की जनता के समक्ष चरम महंगाई तबाही बर्बादी लूट-दमन, उन्माद-उत्पात और नफरत के दौर से गुजर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!

रसोई गैस की कीमत 1300 रु. प्रति सिलेंडर पार कर गई है। विगत 75 वर्षों में बेरोजगारी दर भी अपने चरम पर है।

दलित-गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना में भी लगातार कटौती की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से देश स्तर पर जातीय गणना करवाने से इंकार के बाद बिहार सरकार ने जातीय गणना की शुरूआत करवाई, लेकिन भाजपा के ही लोगों ने कोर्ट का इस्तेमाल कर उसपर रोक लगवा दी।

हम बिहार सहित पूरे देश में जातीय गणना करवाने की मांग करते हैं। अग्निपथ योजना में युवाओं को धकेल दिया गया।

हमारी मांग है कि युवाओं के लिए सम्मानजनक व स्थायी रोजगार की व्यवस्था करें। मनरेगा सहित दलित-गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना के मद में लगातार कटौती पर रोक लगाने की मांग किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

सात सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंप गया। सभा को राजद नेता पूर्व विधायक ऋषि मिश्र उपेंद्र राय, संजय मिश्र, रामहृदय राय, मो. रिजावन, नीलम पासवान, जदयू नेता पूर्व

विधायक रामनिवास प्रसाद, अतहर इमाम बेग, माले नेता ललन पासवान, अशोक पासवान, दीपक पंडित, मिथलेश राय, पप्पू कुमार,शिवचंदर पासवान, मो कलाम, सीतल शर्मा, बिरेंद्र

यह भी पढ़ें:  Darbhanga IAS Trainees Visit : भविष्य के अफसरों ने परखी मिथिला की विकास-गाथा, एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक... पढ़िए Dabhanga से Madhubani तक 10 होनहार आईएएस अधिकारियों की नब्ज टटोली...

पासवान, मीणा देवी, सुरतीय देवी, भाकपा के सुधीर साह,रामयाद महतो, हरेश सिंह, माकपा के नथुनी झा, विश्वनाथ लाल दास, कांग्रेस के भूषण आजाद, संजीव ठाकुर, खादिम

हुसैन, मो तनवीर आदि लोगों ने संबोधित किया। धरनार्थियों के सभा का संचालन विश्वनाथ लाल दास ने की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें