
बहादुरपुर थाना क्षेत्र से तीन माह पूर्व घर से लापता युवक की लाश खाजासराय स्थित 19 नंबर रेलवे गुमटी के समीप गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि 30 दिसंबर 2022 की रात को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भगवती अस्थान निवासी अरुण पासवान के 26 वर्षीय पुत्र रवि पासवान घर से निकला था।
उसके बाद मृतक के परिजन अरुण पासवान के लिखित आवेदन पर बहादुरपुर थाने की पुलिस ने कांड संख्या 2/23 मामला दर्ज की थी। लेकिन पुलिस तत्परता पूर्वक कार्रवाई नहीं की जिसके बाद से युवक का कोई अता पता नहीं चल पाया।
पुत्र की बरामदगी के लिए परिजन थाना से लेकर एसडीपीओ एसएसपी सहित आईजी गुहार लगाते रहे लेकिन पुत्र की बरामदगी नहीं हुई।
बुधवार की दोपहर खाजा सराय स्थित रेलवे गुमटी नंबर 19 के पास गड्ढे से स्थानीय महिला ने मवेशी के लिए चारा काटने के दौरान बंद बोड़ा में सबको देखी। महिला जब नजदीक पहुंची तो दुर्गंध होने पर उसे शक हुआ उसके बाद स्थानीय लोगों को बताई।
किसी व्यक्ति ने बहादुरपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बहादुरपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने दल बल के साथ पहुंचकर शव कोकाटे से निकलवा कर। शव को निकालने के बाद परिजन को बुलाया गया।
परिजन ने पुत्र के शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगे।
इधर मृतक के पिता अरुण पासवान एवं माता ने काकी उनके पुत्र की हत्या पुलिस की लापरवाही से हुई है यदि पुलिस समय रहते उनके पुत्र को खोजने में समय बिताते तो पुत्र जिंदा रहता।
गुस्साए लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मांग की मामले को हत्या में तब्दील कर अनुसंधान करें वही हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए साथ हीं परिजन को सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जाए।
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले का उद्भेदन जल्दी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







