spot_img

दरभंगा के शुभम कुमार…सफलता यही कह रही…सितारों से आगे जहां और भी हैं…पहले बैंक और अब SSC CGL में लहराया परचम…गदगद है पूरा हायाघाट

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जी हां, यकीनन किसी ने सच ही कहा है कि अगर हौसले बुलंद हो तो कोई भी मुकाम आसान हो जाता है। यह साबित कर दिखाया है दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड के अशोक पेपर मिल थाना अंर्तगत मझौलिया गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार चौधरी व गृहिणी ममता देवी के पुत्र शुभम कुमार (Banker Shubham Kumar cracked SSC CGL) ने।

- Advertisement -

दो भाई-बहनों में छोटे शुभम को बचपन से ही विज्ञान में काफी रुचि रही है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा जिला के चर्चित विद्यालय महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, लहेरियासराय से हुई।

- Advertisement -

इसके बाद माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। इसके बाद इन्होंने पश्चिम बंगाल के डॉ. विधान चंद्र राय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दुर्गापुर से मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त किया। तत्पश्चात वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ‘ नहीं है LPG ? ’ Darbhanga में कहां फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा? गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा

सबसे पहले उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी प्राप्त की और क्षेत्रीय शाखा, दरभंगा में उन्होंने अपनी सेवा ढ़ाई साल तक दी है। इसी दरम्यान 2020 के एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

इसमें आगामी 4 अप्रैल 2023 को मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन में त्रिवेंद्रम में ज्वाइन करने वाले हैं। इसी बीच उनका 2021 के एसएससी सीजीएल की परीक्षा का भी रिजल्ट आ गया है, जहां इन्हें इनकम टैक्स विभाग मिला है।

उनके इस सफलता से उनके रिश्तेदार, ग्रामीण और साथियों में हर्ष का माहौल है। लगातार उनके घर बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। अपने इस सफलता को उन्होंने माता-पिता और अपने अध्यापकों को समर्पित करते हुए कहा कि सबों के मार्गदर्शन ने सदैव हिम्मत दी। हर विपरीत परिस्थितियों में माता-पिता का हौसला अफजाई करना अतुलनीय रहा। यह मुकाम उनके सहयोग के बिना संभव नहीं था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अंतरजिला Ghanshyampur Alcohol Arrest पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोविंद, कैलाश, तोहिद और प्रवीण…4 शराबी हिरासत में

Ghanshyampur Alcohol Arrest: बिहार में शराबबंदी को लागू करने में पुलिस कोई ढिलाई नहीं...

Darbhanga News: घर के दरवाजे से Bike Theft, बाहर से आए, घर के बाहर खड़ी की बाइक, ले उड़े बदमाश

Bike Theft: बिहार के दरभंगा में जाले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई...