back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा और मुजफ्फरपुर में BEd Joint Entrance Exam की तैयारी में जुटा LNMU, 28 अगस्त रविवार को होगी परीक्षा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। चार वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-आईएनटी-बीएड)-2022 के आयोजन का दायित्व कुलाधिपति ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को दिया है। सीईटी-आईएनटी-बीएड-2022 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28.08.2022 (रविवार) को पूर्वाह्ण 11:00 से अपराह्ण 01:00 बजे तक किया जाना है।

- Advertisement -

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड.-2022 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीईटी-आईएनटी-बीएड.-2022 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 10.08.2022 तक 9421 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। इसमें 4689 महिला एवं 4732 पुरूष अभ्यर्थी शामिल हैं।

- Advertisement -

प्रो. सिंह ने बताया कि राज्य के दो शहर मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर शहर के परीक्षा केंद्र के लिए अबतक कुल 5764 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 2876 महिला और 2888 पुरूष शामिल हैं। दरभंगा शहर के परीक्षा केंद्र के लिए कुल 3657 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 1813 महिला और 1844 पुरूष शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Fake Medical Report में बिरौल पुलिस का 'फर्जी मेडिकल रिपोर्ट' का बड़ा खुलासा, स्कैनिंग सेंटर मालिक गिरफ्तार, जानें बिरौल, अलीनगर, बहेड़ी और घनश्यामपुर का मेडिकल साम्राज्य और पूरा मामला

प्रो. सिंह ने कहा कि इंटीग्रेटेड बी.ए-बी.एड. एवं बी.एस.सी-बी.एड.-2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए 11 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने का प्रावधान रखा गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि का सुधार दिनांक 11.08.2022 से लेकर 12.08.2022 तक कर सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 18 अगस्त से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी किसी प्रकार की जानकारी के लिए नोडल विश्वविद्यालय की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 07314629842 और ईमेल आइडी help deskcetintbed 2022@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड. कोर्स पूरे सूबे में सिर्फ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर अन्तर्गत बसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और शहीद प्रमोद बी.एड. कॉलेज, मुजफ्फरपुर; बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वैशाली एवं माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीतामढ़ी कुल मिलाकर चार महाविद्यालय हैं और प्रत्येक में 100-100 सीटों पर नामांकन होना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar का जलवा: राकेश बेदी बने असली ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह ने भी किया सैल्यूट!

Dhurandhar News: सिनेमाई पर्दे पर एक ऐसी आंधी आई है जिसने इंटरनेट पर बवाल...

Eid 2026: ईद उल-फितर का पावन संदेश: सादगी, समर्पण और सद्भाव का पर्व।

Eid 2026: इस पवित्र पर्व पर जब हर हृदय ईश्वर की कृपा और शांति...

Chaiti Navratri 2024: जाले में चैती नवरात्र की धूम, भव्य कलश शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

Chaiti Navratri: मानो आस्था का सैलाब सड़कों पर उतर आया हो, जब चैत्र नवरात्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें