back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा न्यूज : बेनीपुर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार, मध्य विद्यालय के शौचालय से भारी मात्रा में शराब बरामद, 4 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के बसुहाम मध्य विद्यालय के शौचालय से सोमवार को बरामद नेपाली देशी शराब के मामले में पुलिस ने चार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम
ने बताया कि सोमवार को उक्त विद्यालय के शौचालय से 14 बोड़ी में बंद 500 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद किया गया था।

इसमें पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छापामारी करते हुए बसुहाम गांव से शंकर पूर्वे, उमेश पूर्वे, एवं बहेड़ा छोटी बाजार से बैजनाथ महतो, अशोक महतो को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस कांड में दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

इसमें 20 लीटर देशी नेपाली शराब एवं दो लीटर विदेशी शराब भी बरामद किया गया ‌है। उन्होंने बताया कि बांकी बचे कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

- Advertisement -
वहीं दूसरी ओर बहेड़ा थाना कांड संख्या 331/21 के शराब मामले के नामजद आरोपी मझौड़ा गांव के दिलीप ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बेनीपुर में मुख्य सड़क के किनारे हो रहे मांस,मूर्गा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग मातृभूमि सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जून ठाकुर ने एसडीओ को आवेदन देकर किया है।

दिये आवेदन में उन्होंने लिखा है कि भरत चौक से लेकर धरौड़ा चौक तक मुख्य सड़क के किनारे खुले में इस तरह मांस काटकर बेचने के कारण रास्ते से गुजरने वाले राहगीर व स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे को कठिनाइयों का सामना रोजाना करना पड़ रहा है। साथ ही मांस का लोठरी खुले में सड़क से सटा कर फेंके जाने के कारण संक्रमण व महामारी फैलने का प्रबल संभावना बना रहता है। जिसके कारण दुर्गन्ध से वातावरण वहां का प्रदूषित हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...

Bihar Government Scheme: बिहार के हर ब्लॉक को मिलेंगे 16 लाख, कैसे बदलेंगी जीविका दीदियों की तकदीर?

Bihar Government Scheme: जब सरकार की नज़रें गांवों की तरफ़ मुड़ती हैं, तो विकास...

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें