spot_img

UP-Bihar चलेला।।।Big Relief@ Gomtinagar से Darbhanga आइए हर सप्ताह@New weekly Amrit Bharat Express आज से

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गोमतीनगर से दरभंगा के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन 26 जुलाई से हर सप्ताह नियमित रूप से गोरखपुर होते हुए चलेगी।

- Advertisement -

यह सेवा केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन सेवा प्रदान करना है — वो भी सामान्य किराए पर। इससे यूपी-बिहार के बीच सफर करने वालों को बेहतर, तेज और सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा।

- Advertisement -

ट्रेन का टाइम टेबल: ट्रेन संख्या 15561: यह ट्रेन दरभंगा से हर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से रात 11:25 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे गोमतीनगर (लखनऊ) पहुंचेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'शिक्षा गांधी को महात्मा बनाती है', प्रो. मुनेश्वर यादव ने बताया ज्ञान का असली मतलब, मैथिली गायिका शिवानी झा सम्मानित

ट्रेन संख्या 15562: यह ट्रेन गोमतीनगर से हर रविवार को सुबह 8:15 बजे चलेगी। गोरखपुर से दोपहर 3:03 बजे निकलेगी और रात 12:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

रास्ते में ये स्टेशन भी आएंगे: गोरखपुर,अयोध्या, मनकापुर, बस्ती, कप्तानगंज। गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच जनरल कोच का किराया 125 रुपये, स्लीपर कोच का किराया 235 रुपये होगा।

यह भी पढ़ें:  Ram Navami Procession पर पुलिस का एक्शन: शांतिपूर्ण जुलूस के बाद DJ जब्त, आयोजकों पर FIR से भड़के लोग

ट्रेन की खासियतें: यह ट्रेन पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में तेज है और 110 से लेकर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसमें दोनों सिरों पर इंजन होते हैं, जिससे ट्रेन को आगे और पीछे दोनों ओर से खींचा और धकेला जा सकता है।

यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं: मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक यात्रा के लिए एयर स्प्रिंग तकनीक वाली बोगियां, रेडियम पट्टियों से युक्त फर्श, साफ-सुथरे और दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय, फायर डिटेक्शन सिस्टम और टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक और बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Global Public School में शोक की लहर, 'दादा जी' के नाम से मशहूर निदेशक शिव शंकर झा का निधन, शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बिजली बिल जमा करने की टेंशन खत्म! छुट्टी के दिन भी खुलेंगे काउंटर, विभाग ने जारी किया आदेश

Darbhanga News: मार्च का महीना क्लोजिंग का महीना होता है, और इसी भाग-दौड़ के...

Bhagalpur News: भारतीय मजदूर संघ का विशाल अभ्यास वर्ग, राष्ट्रीय नेताओं ने दिया सफलता का मंत्र

Bhagalpur News: संगठन की नींव को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई...

Samsung Galaxy S25 Ultra पर Smartphone Discount: ग्राहकों के लिए शानदार मौका

Smartphone Discount: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेज पर बंपर छूट का सिलसिला जारी...

Jamui News: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने खेला बड़ा दांव, जयशेखर मांझी और मिथिलेश तांती को सौंपी जिले की कमान

Jamui NewsJamui News: जैसे-जैसे चुनावी समर की आहट तेज हो रही है, सियासी दल...