spot_img

Darbhanga बेलवागंज के Vicky Murder Case में बड़ा खुलासा, अंतरजिला के दोस्तों ने सुपौल ले जाकर मर्डर के बाद शव को नदी में फेंका

एसडीपीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर एक टीम बनाकर अनुसंधान शुरू किया गया। इसमें कई चौंकाने वाले राज सामने आए। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दस दिनों से गायब विक्की की हत्या हो गई है। हत्या उसके दोस्तों ने की है। इतना ही नहीं, हत्या कर शव को नदी में भी फेंक डाला। मगर पुलिस से नहीं बच पाया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों समेत स्कोर्पियो को बरामद कर लिया है। हालांकि, शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस की तहकीकात जारी है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

मामला, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मुहल्ले से जुड़ा है जहां दस दिनों पूर्व गायब हुए प्रदीप साह के पुत्र विक्की साह की हत्या कर दी गई हैं। पुलिस ने हत्या के मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को पुछताछ के दौरान बताया कि विक्की की हत्या कर सुपौल जिला के किसी नदी में फेंक दी है।

- Advertisement -

हालांकि अभी शव की बरामदगी नही हुई है।इस बात की जानकारी देते डीएसपी अमित कुमार ने बीती रात प्रेस वार्ता कर जानकारी मीडिया एवं मृतक के परिवार वालो को दी। परिजनों को पुत्र के हत्या कर दिए जाने की जानकारी में घर मे कोहराम मच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य एडमिशन: 26 तक ही मौका! चूक गए तो पछताएंगे छात्र

बताया जाता है कि पिछले 11अक्टूबर को विक्की घर से गायब था। परिजनों ने इसकी जानकारी दो दिनों तल काफी खोज बिन करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को 14 अक्टूबर को मां माला देवी ने थाना में आवेदन पुत्र को खोजने की गुहार लगाई थी।

पुलिस वालों की सुस्ती देख 15 अकटूबर को परिवार वालो ने मुहल्लेवासियों के सहयोग लहेरियासराय दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया था। तब पुलिस एक्शन में नजर आई और आनन फानन में युवक की माला देवी के आवेदन पर लहेरियासराय में कांड 487/23दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  विपक्ष का सीधा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में राहुल-तेजस्वी का बड़ा मार्च

इस संबंध में डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर एक टीम बनाकर अनुसंधान शुरू किया गया उसके अनुसार पुलिस को जानकारी मिली उसमें अपराधियों ने विक्की कुमार को पहले एक स्कार्पियो से हायाघाट थाना क्षेत्र में ले जाया गया। फिर उसे उसी रास्ते सुपौल जिला ले जाया गया था।

डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम मे सबसे पहले एक स्कार्पियो BR07AG-5914 चालक को गिरफ्तार किया गया। चालक के गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर सुपौल जिला से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में सदर डीएसपी श्री कुमार ने कहा कि इस मामले में तीन युवकों की गिरफ्तारी की गई हैं। इसमें बेलवागंज के दीपक पूर्वे के पुत्र संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ जबकि सुपौल जिला के किशनपुर थाना क्षेत्र के कलीमुगरा गांव निवासी सत्य नारायण पासवान के पुत्र प्रवेश कुमार एवं समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के उघवा चौक निवासी लालों दास के पुत्र संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! असेंबली और प्रोडक्शन के 100 पदों पर सीधी भर्ती, तुरंत पाएं ₹19000 की सैलरी

गिरफ्तार तीनों युवकों ने बताया कि विक्की दरभंगा से सुपौल ले जाकर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। हालाकि पुलिस ने अभी तक शव नहीं बरामद कर सकी है। तीनो आरोपियों द्वारा बताए गए बात को मानकर विक्की की हत्या की जानकारी परिवार वाले को दे दी गई है।

पुलिस शव को बरामद करने के लिये प्रयास कर रही हैं।हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ हैं। पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगा रही हैं। डीएसपी अमित कुमार की माने अभी इस हत्या शामिल और लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Update बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र | बिहार में अब बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने बताया...

Bihar Weather Update: बिहार में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 16-17 अक्टूबर के बाद ठंड में तेजी से वृद्धि होगी और तापमान गिरेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का दिख #BiharWeather,#WeatherUpdate,#ColdWave

Bihar Graduate Election नीतीश कुमार के बेटे निशांत को पिता का आशीर्वाद: बिहार स्नातक चुनाव में झोंकेंगे पूरी ताकत!

Bihar Graduate Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर प्रचार मैदान #BiharGraduateElection,#NishantKumar,#JDUCampaign

जमुई में अ-मंगल – पूजा से लौट रही बच्चियों को ट्रक ने रौंदा! दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jamui Accident News: जमुई में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पूजा से लौट रही दो मासूम बच्चियों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रो #JamuiNews,#BiharAccident,#RoadSafety

पटना में AISA का बड़ा मार्च, DM-SSP ने दी सख्त चेतावनी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस!

Bihar AISA Protest: पटना में AISA के छात्र-युवा संगठनों के लोक भवन मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीएम और एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी दी है। #BiharAISAProtest,#PatnaNews,#LokBhawanMarch