back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल Plus Two High School Banda के शिक्षक डॉ. विनय कुमार दुबे नहीं रहे, Samastipur में निधन, शोक में डूबा पूरा बिरौल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। प्लस टू उच्च विद्यालय बंदा के शिक्षक डॉ. विनय कुमार दुबे के आकस्मिक निधन से सभी शिक्षक मर्माहत हैं। इसको लेकर सभी शिक्षकों ने आज श्रद्धाजंलि देते हुए विनय कुमार दुबे को नम आंखों से याद किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कि डॉ. दुबे की मौत मंगलवार की देर रात समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना के चकवाखर स्थित निवास स्थान पर हृदयगति रूक जाने से हो गयी। डॉ. दुबे उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले थे। कुछ वर्ष पहले ही उनका नियोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदा में अंग्रेजी विषय के शिक्षक पद पर हुआ था।

- Advertisement -

बुधवार को प्रधानाध्यापक मो. हारून रशीद की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में  विद्यालय के शिक्षक डॉ. विनय कुमार दुबे के आकस्मिक निधन होने पर शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके आत्मा के शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: MLA विनय ने जब मृतक की मां के हाथ में थमाया 4 लाख का चेक, कहा- 'नीतीश बाबू ने भेजा है, किसी को घूस मत देना'

मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला उपाध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार मिश्र प्रभाकर ने कहा कि दिगवंत हुए डॉ. दुबे ने इस विद्यालय में अपने अल्पकालिक कार्यकाल में काफी प्रतिष्ठा अर्जित की। वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक व नैतिकता की भी पाठ पढ़ाने में सिद्धहस्त थे।

स्थानीय स्तर पर उनके निधन से शैक्षणिक क्षेत्र व शिक्षक समाज को अपूर्णक्षति पहुंची है। मौके पर अमरनाथ राय, नागेंद्र राय, ललितेश्वर राय, अजय कुमार, नरेश मंडल, मृत्युंजय कुमार शर्मा, डॉ. किताबुल साह, मनोरंजन मिश्र, राहुल मिश्र,  शीलभद्र राय, दिनेश मिश्र समेत कई अन्य लोगों मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...

Bihar Government Scheme: बिहार के हर ब्लॉक को मिलेंगे 16 लाख, कैसे बदलेंगी जीविका दीदियों की तकदीर?

Bihar Government Scheme: जब सरकार की नज़रें गांवों की तरफ़ मुड़ती हैं, तो विकास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें