मई,3,2024
spot_img

बिरौल के अफजला पंचायत में फंसा पैक्स का प्रभार,3 दिनों का अल्टीमेटम,हो सकता है FIR भी दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के अफजला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र साह की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास कुमार को प्रभार  नहीं सौंपा है। इससे विवाद गहरा गया है। मामला छह माह से विवाद में है। (biraul ke afjala panchayat me fasha pex) वहीं, पैक्स कार्य भी प्रभावित हो रहा है। यह बात श्री साह को महंगा पड़ सकता है।

इस  मामले में राज्य सरकार के सहयोग समितियां बिहार पटना गंभीर है। उप निबंधक शशि शेखर सिन्हा ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया है। इसमें उप निबंधक श्री सिन्हा ने कहा है, राज्य पैक्स निर्वाचन के उपरांत पूर्व अध्यक्षों की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रभार नहीं सौंपने संबंध में परिवाद पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है, पूर्व अध्यक्ष जानबूझकर समिति के कार्य को प्रभावित कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, उन्होंने प्रभार नहीं सौंपने वाले पूर्व अध्यक्ष के विरुद्ध (biraul ke afjala panchayat me fasha pex) बिहार सहकारिता अधिनियम 1935 की धारा 45 एवं 45( क) के प्रावधानों के आलोक मे कार्रवाई करते हुए अपने स्तर से प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| बड़ी बहू की छोटी सोच... सास की जमकर पिटाई, बचाने आई छोटी बहू को भी पीटा...

इधर, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमजद हयात वर्क ने पत्र जारी करते अफजला के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र साहु को तीन दिनों के अंदर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास कुमार को पैक्स के (biraul ke afjala panchayat me fasha pex) अभिलेखों, उपस्करों इत्यादि का प्रभार सौंप कर प्रतिवेदन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

साथ ही समय सीमा के बीच प्रभार नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज करना बाध्यकारी होने की बात कही है। जानकारी के  अनुसार, पैक्स चुनाव संपन्न होने के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी ने 28 दिसंबर 2019 को पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र साहू (biraul ke afjala panchayat me fasha pex) को नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास कुमार को प्रभार सौंपने हेतु पत्र निर्गत किया था। बावजूद आज तक प्रभार नहीं सौंपा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| लॉकडाउन में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का दरिंदा...May 8 को आएगा Verdict

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें