back to top
21 सितम्बर, 2024

बिरौल-बहेड़ी में राष्ट्र के अतुलनीय सेवक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल-बहेड़ी में राष्ट्र के अतुलनीय सेवक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी गई भावभीनी श्रद्धाजंलिबिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर शोक सभा का आयोजन किया गया। बिरौल प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप आचार्य की अध्यक्षता में शोक सभा की गई।

इसमें पार्टी के जिला महासचिव मधुकांत झा,मिंटू ने कहा कि प्रणव दा एक कुशल व सुझबुझ वाले व्यक्ति थे। राजनीति में राष्ट्रपति तक का सफर तय करने के क्रम में उन्होंने सभी दल के साथ एक जैसा व्यवहार रखने का काम किया। इनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

बहेड़ी देशज न्यूज के अनुसार बाजार के लक्ष्मी निवास पर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि स्व.मुखर्जी शिक्षक, सासंद, केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने राष्ट्र की अतुलनीय सेवा की।
परमाणु अप्रसार समझौता व परमाणु आपूर्ति समूह मे भारत को सम्मिलित करवाना इनके विदेश मंत्रित्वकाल की उल्लेखनीय उपलब्धि है। सभी शोकसभा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व.प्रणव मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।बिरौल-बहेड़ी में राष्ट्र के अतुलनीय सेवक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी गई भावभीनी श्रद्धाजंलि
फोटो। बिरौल मे शोक सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता। बहेड़ी बाजार में शोक सभा में उपस्थित स्थानीय लोग।
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -