मई,17,2024
spot_img

बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर RJD के खिलाफ BJP समर्थकों का खुला ऐलान, भाई वीरेंद्र की सदस्यता हो खत्म, अल्टीमेटम, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। आरजेडी विधायक की ओर से दरभंगा शहर के विधायक पर अमर्यादित शब्दों से किये गए अपमान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपाइयों में आक्रोश है।

 

इसको लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरौल कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर जे के कॉलेज के समीप आरजेडी विधायक भाई विरेन्द्र का पुतला फूंका।

इसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विधायक वीरेंद्र के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

बिरौल उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार झा, प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र सिह,सुरेश प्रसाद सिंह, रमन झा ने कहा कि जिस तरह विधानसभा परिसर में आरजेडी विधायक भाई विरेन्द्र की ओर से नगर विधायक संजय सरावगी के साथ अमर्यादित व्यवहार एवं अपभ्रंश शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह सहन योग्य नहीं है।

इनलोगों ने कहा कि 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भी आरजेडी का अपने मे सुधार नहीं ला सकी और अपना जंगल राज का परिचय बरकरार रखा। कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीनता का परिचय देने वाले भाई विरेन्द्र जैसे विधायक की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

मौके पर अजय सिंह, रवि प्रकाश साहनी, महेश कुमार साहनी, कृष्ण कुमार मुखिया, महेश यादव, पंकज सिंह, सत्यनारायण चौपाल, शुभंकर झा, सुमित सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें