मई,5,2024
spot_img

दरभंगा के किरतपुर के दो कोरेंटाइन सेंटर में मिले दस कोरोना पॉजिटिव

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। किरतपुर प्रखंड के दो कोरेंटाइन सेंटर में दस कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की सूचना मिलते ही इस क्षेत्र के लोगों मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

पाए गए सेंटरों  में जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय किरतपुर में 4 और कन्या मध्य विद्यालय रसियारी में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रखंड स्तरीय कोरेंटाइन सेंटर किरतपुर में छत्तीसगढ़ से सिमरी गांव के आए हुए दो व्यक्ति, कालियाना गांव के गुजरात से आए हुए एक व्यक्ति,फारबिसगंज से नरकटिया के आए हुए एक व्यक्ति को पोजेटिव पाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Samastipur News| ग्रामीणों का भारी उपद्रव, पुलिस पर हमला, बनाया बंधक, वाहन के शीशे तोड़े...कोई नई बात नहीं है यहां...?

जबकि कन्या विद्यालय रसियारी सेंटर में अंधेरी मुंबई से बागरासर गांव के आए हुए पांच व्यक्ति और एक व्यक्ति रसियारी गांव के हैं। इससे पहले भी प्रखंड स्तरीय किरतपुर कोरेंटाइन सेंटर में भी 15 दिन पहले दो व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाए गए थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें