

इसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए। इसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान में 12 जून को संभावित जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन का उद्घाटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सचिव गन्ना उद्योग बिहार सरकार नर्मदेश्वर लाल करने की जानकारी दी गई।
सम्मेलन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि जिला सम्मेलन में अपने अपने परिवार तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए जागरूक करेंगे।
बैठक में रामचंद्र पासवान अध्यक्ष कुशेश्वरस्थान पूर्वी, सूरज सक्सेना महासचिव, अनिल कुमार अध्यक्ष कुशेश्वरस्थान, उपाध्यक्ष राम पदारथ साफी, सचिव राजकिशोर राम, अरविंद पासवान, जिला प्रतिनिधि बद्री चौपाल, मनोज कुमार पासवान, कृष्ण देव पासवान,राजेश कुमार, रामजतन पासवान, मिंटू कुमार पासवान, शिव कुमार चौपाल, राम सागर चौपाल, अमलेश पासवान सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।



