spot_img

Darbhanga के Biraul में नहीं छूटेंगे 1 भी वोटर, जुड़ेंगे सबके नाम, SDO Umesh Kumar Bharti का निर्देश

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीओ सह 78 के निर्वाचन पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने बीएलओ के साथ बैठक की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान एसडीओ ने कहा कि एक भी वोटर छूटे नहीं, इसके लिए हर वोटर के घर बीएलओ पहुंचे और नाम जोड़ें। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिस वोटर की मृत्यु हो चुकी है, उसका नाम हटा दें।

- Advertisement -

 

एसडीओ भारती  ने कहा –

डीएम के निर्देश पर 16 और 17 नवंबर को खासकर महिलाएं के नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। हर बीएलओ उक्त तिथि को हर घर तक पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं। लिंगानुपात बढ़ाने के लिए बीएलओ को कई दिशा निर्देश जारी किया।

इधर हर बूथ पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम को निष्पक्षता से निष्पादन के लिए बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य से प्रेरित होकर पुनरीक्षण कार्यक्रम में गड़बड़ी करने वाले के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबु परवेज हैदरी समेत बीएलओ मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी Car Accident तेनुआही चौक पर पलटी तेज रफ्तार गाड़ी बाराती वाली!

Madhubani Car Accident: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।...

Bihar Politics: इस सादगी पर कौन ना मर जाए ए – खुदा…CM आवास छोड़ इस घर में लौटे नीतीश, सामान देख सब हैरान! ठेला...

नीतीश कुमार न्यू रेजिडेंस: बिहार की सियासत के दिग्गज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास...