
दरभंगा में गूंजा गुस्सा! राहुल-तेजस्वी का पुतला फूंका, PM मोदी के अपमान पर भड़की BJP। प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर BJP का फूटा गुस्सा, राहुल-तेजस्वी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायतें। बिरौल में BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन! राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन।@आरती शंकर,बिरौल-देशज टाइम्स।
कांग्रेस-आरजेडी को जनता सिखाएगी सबक
‘PM का अपमान बर्दाश्त नहीं’ – दरभंगा में BJP का विरोध, थानों में शिकायत दर्ज।राहुल-तेजस्वी पर बरसी BJP! बिरौल में जमकर नारेबाजी, कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूटा। ‘लोकतंत्र पर हमला’ – BJP नेताओं का आरोप, कांग्रेस-आरजेडी को जनता सिखाएगी सबक। PM मोदी पर टिप्पणी का नतीजा! दरभंगा में कांग्रेस-आरजेडी नेताओं के खिलाफ BJP का मोर्चा@बिरौल-देशज टाइम्स।
सुपौल में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का पुतला दहन
बिरौल, देशज टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस और आरजेडी (INDIA गठबंधन) नेताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को सुपौल कोठीपुल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा कि यह लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा पर सीधा आघात है।
कई थानों में शिकायत दर्ज
भाजपा नेताओं ने बताया कि कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के नेताओं द्वारा किए गए इस कृत्य के खिलाफ कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय पासवान, महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में जिले के कई थानों में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने कहा
जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी को इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।
भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी नेताओं का यह रवैया उनकी राजनीतिक दिवालियापन को उजागर करता है। यह न केवल प्रधानमंत्री का बल्कि पूरे बिहार और देश की जनता का अपमान है।
उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
मौके पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महामंत्री शत्रुध्न सहनी, इंद्रेश झा, महावीर सिंह, प्रदीप प्रधान, बाबूचंद पंडित, पंकज झा, कौशलेंद्र आचार्य, शिवकांत सहनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।