spot_img

दुकान से लौटे ही नहीं पिता ठक्कन शर्मा, सुबह मिला तालाब में तैरता शव, Biraul के Supaul Sheikhpura में बड़ा हादसा

spot_img
- Advertisement -

बिरौल हादसा: देर रात गायब पिता, सुबह मिला शव –दरभंगा में दर्दनाक हादसा! ईदगाह तालाब में डूबे 50 वर्षीय ठक्कन शर्मा – परिवार पर टूटा कहर। बिरौल में मौत का मातम! दुकान से लौटे ही नहीं पिता, सुबह मिला तालाब में तैरता शव। रातभर खोजते रहे बच्चे चार बेटे और दो बेटियां… सुबह तालाब में मिला पिता का शव – परिवार में चीख पुकार।@आरती शंकर, बिरौल-दरभंगा देशज टाइम्स।

- Advertisement -

सुपौल शेखपुरा में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

बिरौल, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के सुपौल शेखपुरा ईदगाह तालाब में डूबने से 50 वर्षीय अधेड़ ठककन शर्मा की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा इलाका सन्न रह गया। वह बीते बुधवार को लगभग 8 बजे अपने घर सुपौल शर्मा टोली से सुपौल हाट गाछी स्थित अपने लोहा की दुकान गए थे। दुकान बंद कर देर शाम घर नहीं लौटे तो आशंका बलबती हुई। पढ़िए कैसे हुआ हादसा

- Advertisement -

ऐसे हुई दर्दनाक घटना

जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने घर सुपौल शर्मा टोली से सुपौल हाट गाछी स्थित लोहा की दुकान गए थे। दुकान बंद करने के बाद देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों है खास

गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे मृतक की पुत्री रूबी कुमारी एवं पुत्र रंजीत शर्मा खोजते-खोजते तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता का शव तालाब में तैरता देखा।

पुलिस जांच और अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवार में मातम

मृतक अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: AIIMS पटना में कुकर्म! महिला कर्मी और बेटी से छेड़छाड़, अधिकारी को पुलिस ने दबोचा, पढ़िए

पटना एम्स में महिला कर्मी और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आंतरिक जांच में आरोप सही पाए गए।#PatnaCrime,#AIIMSPatna,#POCSOAct

Bihar Mausam News: बिहार में गर्मी का कहर जारी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे तापमान#BiharWeather,#MausamUpdate,#RainAlert

Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली। ओझौल गांव में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फ#DarbhangaCrime,#ChainSnatching,#BiharPolice

Patna Cyber Crime News: बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लूटे 2.66 करोड़! पढ़िए -‘सुप्रीम कोर्ट’- ‘आरबीआई’ का फर्जीवाड़ा, कैसे हुई ठगी का...

पटना की साइबर पुलिस ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 2.66 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी शुभम राय को कोलकाता के हुगली से गिरफ्तार किया है। यह कार्र#PatnaCyberCrime,#DigitalArrest,#KolkataArrest