अप्रैल,29,2024
spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में BJP का Black Friday, मार्च, नारे, और भी बहुत कुछ

spot_img
spot_img
spot_img

सतीश झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की हुई मौत एवं दर्जनों घायल हुए कार्यकर्ता के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को काला दिवस मनाते हुए आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजपा के तीनों अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य सड़कों पर मार्च निकालते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। वहीं, सरकार और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राजधानी पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्या, रोजगार की मुद्दा एवं भ्रष्टाचार के आरोपी तेजस्वी यादव के इस्तीफा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर से बर्बर लाठीचार्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| सिंहवाड़ा स्वर्ण व्यवसायी चुन्नू ठाकुर अपहरण में अंतरजिला के 9 अपराधी दोषी करार, 15 मई को सजा पर फैसला

इसमें विजय कुमार सिंह की मौत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता की ओर से आज काला दिवस मनाते हुए शांति मार्च का आयोजन किया था।

इस मामले को लेकर भाजपा के तीनों अध्यक्ष पिंटू झा, शिवकांत झा नटवर व राहुल कर्ण की अध्यक्षता में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शंकर भगवान पूर्वे, जिला कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम झा, प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के राजीव झा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मायानंद झा, जिला परिषद सदस्य अमर शर्मा, पूर्व प्रमुख मनोज मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पासवान, सुनील झा, उदन झा,संजय झा,शिवकुमार यादव, कृष्ण प्रसाद सिंह, गणेश पासवान,अक्षय झा, सुबोध मिश्र,आलोक महतो,राजू झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| सिंहवाड़ा स्वर्ण व्यवसायी चुन्नू ठाकुर अपहरण में अंतरजिला के 9 अपराधी दोषी करार, 15 मई को सजा पर फैसला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें