दरभंगा | जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में निजी विद्यालय में पढ़ने वाली दो स्कूली छात्राएं रविवार से गायब हुई दोनो छात्राओं ने तीन दिन बाद पुलिस मंगलवार की शाम बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि सदर डीएसपी अमित कुमार ने की है। बतादे की उक्त दोनों छात्राएं रविवार अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकली थी और रास्ते से ही गायब हो गई थी।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
इस मामले में विश्विद्यालय थाना की पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। समझा जाता है पुलिसिया दबाव के कारण उक्त दोनों लड़की मंगलवार की देर शाम लहेरियासराय थाना पर उपस्थित हो गई।
इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि दोनों छात्राएं लहेरियासराय थाना में दोनो उपस्थित हो गई है। दोनो से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में हिरासत में लिए दोनो युवको को पुलिस ने बांड भरवाकर छोड़ दिया है।
इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि रविवार की शाम से गायब दोनो स्कूली छात्राओं को बरामद कर लिया गया है।
बतादे की छात्राओं के गायब होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान बने थे। दोनो के मिलने परिवार वालो ने राहत की सांस ली है।