back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा से दूसरे प्रदेशों तक बिना परमिट की सपाटा दौड़ रहीं दर्जनों कमर्शियल गाड़ियां, बसों के संवेदकों से पैसे ऐंठकर दलाल और विभाग मालामाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जिला परिवहन विभाग की मिली भगत से पिछले कई वर्षों से बिरौल अनुमंडल के विभिन्न राज्य मार्ग पर बिना रोक-टोक के दर्जनों अवैध वाहन (यात्री बस ) सपाटा दौड़ रही है। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

ये गाड़ियां सहरसा, कुशेश्वरस्थान, बिरौल, बेनीपुर मार्ग से गुजरते हुए दूसरे राज्यों तक जाती है। इन गाड़ियों के संचालक के पास समय सारणी की बात तो दूर एक राज्य से दूसरे राज्यों के सड़कों पर वाहन परिचालन करने से संबंधित पर्मिट परिवहन विभाग की ओर से इन्हें प्राप्त नहीं है।

- Advertisement -

इसके बावजूद नियम, कानून का धज्जियां उड़ाते हुए संचालक इस इलाके से सैकड़ों यात्रियों को अपने वाहनों में ठूंस कर प्रति दिन दूसरे राज्यों के लिए प्रस्थान करती है। कहा जाता है कि इसके लिए जगह जगह बिना पर्मिट के चल रहे यात्री बस के संवेदक से अवैध रुपए वसूल करने के लिए विभाग के लोग अथवा ब्रोकर पहले से मौजूद रहते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Child Marriage को जड़ से मिटाने का लिया संकल्प, दरभंगा की सड़कों पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

इन वाहनों के अलावे दरभंगा, बेनीपुर, बहेड़ी, बिरौल, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश ऑटो का भी यही हाल है। जो बिना अनुज्ञप्ति के ही सड़कों पर दौड़ रही है। इनके चालक विभागीय मापदंड का अनुपालन करने के बजाए बे खौफ ऑटो चला रहे हैं।

इस तरह जहां सरकार के राजस्व की चोरी हो रही है। वहीं इस विभाग से जुड़े पदाधिकारी व कनीय कर्मी मालामाल हो रहे हैं। कई वाहन के ऐजेंट का कहना है कि इस गोरख धंधे में विभाग के कई कर्मी संलिप्त हैं। जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Volkswagen Tayron R-Line: जर्मनी की यह नई 7-सीटर SUV देगी Fortuner को कड़ी टक्कर!

Volkswagen Tayron R-Line: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फॉक्सवैगन...

MG Majestor: 2026 में आ रही है JSW MG की धाकड़ एसयूवी, हाइब्रिड भी शामिल!

MG Majestor: भारतीय एसयूवी बाजार में जल्द ही एक नया तूफान आने वाला है,...

Madhubani News: DM Anand Sharma का एक्शन मोड, 5 MO पर गिरी गाज, वेतन रोक पूछा- eKYC में फिसड्डी क्यों?

Madhubani News: मधुबनी में डीएम के वर्चुअल चाबुक से हड़कंप मच गया, जब ई-केवाईसी...

शेयर बाजार में धूम मचा रहा यह Small Cap Stock, जानिए क्यों निवेशकों को कर रहा मालामाल!

Small Cap Stock: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Limited) इन दिनों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें