
दीपक कुमार, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा थाना के रामपुरा के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में फर्नीचर व्यवसायी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद शोक में पूरा सिंहवाड़ा के व्यवसायियों ने अपना अपना दुकान बंद कर दिया है।
मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार युक्त युवक प्रकाश कुमार उर्फ बंटी की शादी होने वाली थी। परिजनों में काफी शोक देखा गया। मृतक दुर्गा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र था। लेकिन इधर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
बंटी की मौत से सिंहवाड़ा बाज़ार में शोक की लहर है। गौरतलब हो कि देर रात बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
इस हादसे में दो घायल है।जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बहन व मां का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनिष कुमार ने बताया कि पूरे मामले में तहकीकात शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।







