back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में याद किए गए राजनंदन लाल दास और डॉ. मानस बिहारी वर्मा, प्रसुनाञ्जलि से मार्गदर्शन लेने का आह्वान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सुपौल बाजार हाटगाछी स्थित विवाह भवन में शनिवार को कालजयी संपादक राजनंदन लाल दास तथा महान रक्षा वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा पर केंद्रित स्मारिका प्रसुनानजलि का लोकार्पण विधिवत रूप से शिक्षाविद तथा साहित्यकारों ने किया।

- Advertisement -

समारोह डॉ. देव कृष्ण झा के वेद ध्वनि से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गया गया।इसका उदघाटन डॉ. विद्यानंद झा मुख्य अतिथि कमलेश झा, मुख्य वक्ता मुकुल बिहारी वर्मा, विजय नंदन दास अध्यक्ष उदय चंद्र लाल दास, स्वागत समिति के अध्यक्ष अमरेश कुमार, कोचिंग एसोसिएशन बिरौल के संरक्षक बलराम चौधरी तथा कोचिंग एसोसिएशन बिरौल के अध्यक्ष केशव चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

- Advertisement -

विद्यानंद झा ने राजनंदन लाल दास और मानस विहारी वर्मा के जीवन के संघर्षों एवं उपलब्धियों को विस्तार जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनका सपना तभी साकार होगा जब भारत विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी देशों में एक होगा। मुख्य अतिथि  कमलेश झा ने कहा कि यह हमसबो के लिए गौरव का विषय है कि ऐसे विभूतियों के युग में जन्म हुआ और समय समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।

दरभंगा के बिरौल में याद किए गए राजनंदन लाल दास और डॉ. मानस बिहारी वर्मा, प्रसुनाञ्जलि से मार्गदर्शन लेने का आह्वानअध्यक्ष उदय चंद्र लाल दास ने कहा कि दोनों महान विभूति का निधन पूरे मैथिली साहित्य जगत में शून्यता का बोध करता है। जिसका भरपाई खासकर पत्रकारिता क्षेत्र में आने वाले भविष्य में असंभव लग रहा है। अमरेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन मिथिला के दो विभूति राज नंदन लाल दास तथा पद्मश्री मानस बिहारी बर्मा के नाम समर्पित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: चरित्र प्रमाण के नाम पर ‘रिश्वत की रील’, दारोगा का वीडियो वायरल, SSP जगुनाथ रेड्डी का एक्शन, जांच के आदेश

वे दोनों विभूति दैहिक रूप से हमारे बीच उपस्थित नहीं है लेकिन सूक्ष्म रूप से हमारे मध्य उपस्थित होकर हमें आशीर्वाद जरूर दे रहे हैं। इन दोनों का जीवन किसी दर्शन से कम नहीं जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।धन्यवाद ज्ञापन केशव चौधरी की ओर से दिया गया।

यह भी पढ़ें:  कुछ हटके! बिहार में शराब तस्करों का नया जुगाड़, Liquor Smuggling के लिए पूरे इलाके की बत्ती कर देते हैं गुल

स्मारिका के विमोचन में समर्पित होकर लोकार्पण समारोह को सफल बनाने वाले अमरेश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।समारोह में दर्जनों सीटीईटी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। मौके पर साहित्यकार शंभु नाथ मिश्र, बैजनाथ झा,अजीत चंद्र दास, राकेश कुमार झा, ललित कुमार दास, नरेंद्र कुमार दास, रविंद्र कुमार दास,विजय शंकर प्रसाद,अशोक कुमार दास, अजय शंकर दास, अभय रंजन दास,कौशल कुमार,मुरारी कुमार दास, अनीशा गुप्ता,जयंती कुमारी,सुप्रीति कुमारी,सुप्रिया कुमारी,केशव आचार्य, नटवर पंडित,राजहंस दास,मनीष कर्ण, अभ्यास गुप्ता सौरव खरगा, महताब, मंजूर रवि शुभम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रिश्वतखोरी में लहेरियासराय के दारोगा साजिद खान निलंबित, SSP जगुनाथ रेड्डी का Big Action...DeshajTimes की खबर का सीधा असर
फोटो: प्रसुनाञ्जलि स्मारिका का विमोचन करते अतिथिगण व उपस्थित स्रोता।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Car: क्या विद्युत कारें वाकई कम दमदार होती हैं? जानें सच्चाई

Electric Car: आधुनिक ऑटोमोबाइल बाजार में विद्युत कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है,...

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें