spot_img

Darbhanga News: चरित्र प्रमाण के नाम पर ‘रिश्वत की रील’, दारोगा का वीडियो वायरल, SSP जगुनाथ रेड्डी का एक्शन, जांच के आदेश

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की काली छाया बिहार के दरभंगा जिले को लगातार अपनी चपेट में ले रही है। खाकी के दागदार होने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां वर्दी की आड़ में चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल खुलेआम चल रहा है।

- Advertisement -

दरभंगा में रिश्वतखोरी, आरोपितों को मदद पहुंचाने और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि कुछ पर तो प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बावजूद कुछ पुलिस पदाधिकारियों में न तो भय दिख रहा है और न ही सुधरने की कोई उम्मीद।

- Advertisement -

Darbhanga News: रिश्वतखोरी का नया तरीका, चरित्र प्रमाण पत्र पर पैसे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

ताजा मामला लहेरियासराय थाने से सामने आया है, जिसे जिला मुख्यालय का दर्जा प्राप्त है। यह वह क्षेत्र है जहां प्रमंडलीय आयुक्त, डीआइजी, डीएम, एसएसपी, न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। इन तमाम महत्वपूर्ण कार्यालयों के बावजूद, लहेरियासराय थाने में निर्भिक होकर खुलेआम रिश्वत की राशि ली जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस भ्रष्टाचार का यह मामला एक दारोगा के वायरल वीडियो से उजागर हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने के बाहर बरामदे पर बैठे दारोगाजी काम कर रहे हैं और एक युवक उन्हें पर्स से निकालकर रुपये दे रहा है। युवक ने बाद में बताया कि उसने चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सत्यापन के संबंध में मात्र पांच सौ रुपये दिए थे। आवेदक ने कैमरे पर अपना नाम और पता भी बताया है, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

एसएसपी ने दिए सख्त जांच के आदेश

इस वायरल वीडियो की जानकारी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी तक भी पहुंच गई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रसारित वीडियो की गहन जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि थानाध्यक्ष के द्वारा निर्देश दिया जा चुका था किसी भी परिस्थिति में फरियादियों से पैसे की लेनदेन नहीं करना है।
बता दें कि तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपक कुमार कैंप लगाकर पासपोर्ट बनाने वाले व्यक्ति का चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता था। पुलिस भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए यह एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony