spot_img

दरभंगा में 31 दिसंबर तक हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार पंचायतों में लगेगा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आदेश निर्गत करते कहा है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि 11 नवम्बर 2022 को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में उक्त योजना की समीक्षा के उपरांत लाभुकों का कार्ड बनवाने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

- Advertisement -

उक्त के आलोक में उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को पंचायत स्तर पर कैंप चलाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

- Advertisement -

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन की उपलब्धता नहीं होगी, उस पंचायत में संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा कैम्प का स्थल चिन्ह्ति किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेन्टर के वी.एल.ई. एवं पंचायत कार्यपालक सहायक द्वारा पंजीकरण एवं कार्ड निर्माण का कार्य किया जाएगा तथा संबंधित पंचायत के विकास मित्र, आशा, एएनएम, जीविका दीदी, सहायिका, सेविका द्वारा पंचायत स्तरीय कैम्प में उपस्थित होने हेतु पात्र लाभुकों का मोबलाईजेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला कार्यान्वयन इकाई की ओर से पात्र लाभार्थी की सूची प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से मुखिया की ओर से कैंप में उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत स्तर पर उक्त योजना का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला कार्यान्वयन इकाई को सभी प्रखण्डों में ई-रिक्शा के माध्यम से पंचायत स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में ट्रैक्टर विवाद पर खूनी झड़प, तीन घायल, हनुमानी और नकदी लूटी

 

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर उक्त योजना का अनुश्रवण उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा प्रत्येक सोमवार को कैम्प की प्रगति की समीक्षा किया जाएगा। वहीं प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को कैम्प की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के Sanskrit MA, संस्कृत विश्वविद्यालय के 11 संस्कृत कॉलेजों में नए सहायक प्राचार्यों की तैनाती, पढ़ाई होगी सुगम

 

उन्होंने कहा कि कैम्प/योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी/कर्मी को जिला कार्यान्वयन द्वारा प्रशस्ति पत्र/पारितोषिक दिया जायेगा। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पात्र लाभार्थी अपने साथ प्रधानमंत्री जी का लाभार्थी परिवार के नाम प्रेषित हितग्राही पत्र या राशन कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई फोटो पहचान पत्र के साथ कैम्प में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

 

जानकारी के अनुसार, यह कार्ड परिवार के सभी सदस्यों का अलग अलग बनेगा एक कार्ड से एक ही व्यक्ति का इलाज करवाया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिहार में Aadhaar fraud फर्जी आधार कार्ड का बड़ा रैकेट, भोजपुर, मधुबनी, बक्सर और दरभंगा से जुड़ा क्लोन्ड तार, पढ़िए DESHAJ TIMES की खबर का चौतरफ़ा असर... उठा ले गई शातिर को!

इस कार्ड की विशेषता यह है कि प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को स्वतः नवीकरण हो जाता है और इस कार्ड का लाभ लाभार्थी जीवन भर उठा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस योजना में मरीज का अस्पताल में भर्ती होने के 03 दिन पूर्व और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक ईलाज और दवाईयों पर हुए खर्च भी इसमें शामिल है।

 

 

उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को कैंप में सक्रिय भागीदारी के लिए अपने स्तर से संसूचित करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि कैंप के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला आईटी प्रबंधक, जिला कार्यान्वयन इकाई, दरभंगा, मोबाइल नंबर – 9264471435 से सर्म्पक किया जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बीत गए 35 साल…’Tilka Majhi’ के नाम चैप्टर कब जोड़ेगा भागलपुर TMB विश्वविद्यालय @Deshaj Times Special Ep. 02 | कब मिलेगी बाबा...

1784 का वह साल, जब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक आदिवासी योद्धा...

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर संवैधानिक संकट: राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प?

संवैधानिक संकट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन में भयानक Container crash, अनियंत्रित प्लाईवुड लदा कंटेनर घर में घुसा, लाखों का नुकसान

कंटेनर हादसा: दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Cooperative Department: सहकारिता विभाग में 212 कर्मियों को मिला उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार, पटना में नई ऊर्जा का संचार

Cooperative Department: बिहार के सहकारिता विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है!...