दरभंगा, देशज टाइम्स। Darbhanga ने कहा-Pahalgam Terror के खिलाफ हम एक हैं… रिसती, पिघलती रहीं मोमबत्तियां…दुश्मनों को मिटाने को उबाल लहू में आ गया है।
श्रद्धांजलि भर नहीं…एक हुंकार है
दरभंगा में कैंडल मार्च हमारी एकजुटता और संकल्प की प्रतीक है। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एकजुटता और 500+ भाजपा कार्यकर्ताओं का आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश जताना शहीदों को श्रद्धांजलि भर नहीं…एक हुंकार है।






आतंकी हमले के खिलाफ दरभंगा एक है
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ दरभंगा संसदीय क्षेत्र के महथोर चौक से भाजपा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से आतंकवादी घटना की कड़ी निन्दा की गई और शहीद हुए पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कैंडल मार्च का आयोजन
कैंडल मार्च का नेतृत्व दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने किया।
भाजपा नेता संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस मार्च में 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया।
मार्च के माध्यम से आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ जोरदार विरोध जताया गया।
आतंकवाद आज पूरी मानवता के लिए खतरा
महथोर चौक स्थित एक पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद आज पूरी मानवता के लिए खतरा बन चुका है।
उन्होंने वैश्विक स्तर पर सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
सांसद ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों को चेतावनी दी कि भारत की सेना मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
डॉ. ठाकुर ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उपस्थित प्रमुख नेता
माधव आजाद, श्रवण चौधरी, पुरुषोत्तम झा, शिवशंकर झा, धनपति ठाकुर, मधु देवी, ललित मोहन मिश्र सहित कई अन्य नेता कैंडल मार्च में मौजूद रहे।







