
CBSE 12th Result @Mahatma Gandhi Shikshan Sansthan – Darbhanga: सीबीएसई 12वीं के नतीजे आ गए हैं, और हर बार की तरह इस बार भी कुछ स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दरभंगा के महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने इस साल एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है, जहाँ छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परिणामों में दरभंगा स्थित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर, बीएमपी-13 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस CBSE 12th Result में संस्थान की छात्रा फातमा जोहरा ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है, जबकि मुन्ना राज 92.6% के साथ दूसरे और रवि कुमार 90.2% के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
CBSE 12th Result: Mahatma Gandhi Shikshan Sansthan – Darbhanga जानें कौन रहे टॉपर्स
विद्यालय में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:
- फातमा जोहरा – 94.2%
- मुन्ना राज – 92.6%
- रवि कुमार – 90.2%
- नैन्सी कुमारी – 89.4%
- रिचा कुमारी – 87.8%
- कृष्ण आनंद – 87.2%
- हिमांशु कुमार – 86% (आकाश राय के साथ संयुक्त)
- आकाश राय – 86%
- साहिल ठाकुर – 85.6%
- अपूर्व आनंद – 85%
- अमन राज – 83.2%

विषयवार उच्चतम प्राप्तांक
विभिन्न विषयों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। विषयवार उच्चतम प्राप्तांक इस प्रकार हैं:
- हिंदी – 94
- अंग्रेजी – 99
- रसायन विज्ञान – 95
- भौतिकी विज्ञान – 95
- संगीत – 99
- गणित – 93
- जीव विज्ञान – 99
- राजनीति विज्ञान – 90
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर सभी को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्राचार्या श्रावणी शिखा, प्रबंधक राजीव कुमार एवं संजीव कुमार, उप प्राचार्य अजय झा, कोऑर्डिनेटर शशांक श्रीवास्तव, राज किशोर झा, उदय कुमार सिंह, जयंत कुमार झा, बैद्यनाथ झा, संजय चटर्जी, आशुतोष कुमार झा, एल के गुप्ता, ई० अनुपम कुमार, सीमा लकड़ा, यशपाल कुमार, अकबा साहिल प्रवीण सहित अभिभावकों के विद्यालय के प्रति अटूट विश्वास और उनके निरंतर सहयोग को दिया। यह दर्शाता है कि दरभंगा शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






You must be logged in to post a comment.