spot_img

Madhubani Road Accident: रफ्तार का कहर, मधुबनी में बाइक सवार पति को वाहन ने कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, पत्नी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मधुबनी जिले में देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, झंझारपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

मधुबनी में Road Accident: पति की मौत, पत्नी गंभीर

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसैठ-पुपरी एसएच 52 पथ पर शिवनगर गांव के पास बुधवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने परसौनी, बिस्फी प्रखंड निवासी बाइक सवार मोहम्मद सलाउद्दीन को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक Road Accident में सलाउद्दीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी शहजादी खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं।

- Advertisement -

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी शहजादी खातून को बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक और घायल महिला पति-पत्नी बताए जा रहे हैं, जो पुपरी से अपने घर परसौनी लौट रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर और बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह व एसआई संतोष कुमार ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए भेजा। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. दिव्या भारती ने बताया कि घायल महिला की स्थिति भी गंभीर बनी हुई थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Patna Cash Van Loot:पटना में अपराधी बेखौफ... दिनदहाड़े 40 लाख की लूट, पटना-मसौढ़ी रोड पर अपराधियों ने कैश वैन को बनाया निशाना
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Bail Rejected जानलेवा हमला, अपहरण और गबन के आरोपियों को कोर्ट से नहीं मिली राहत

Bail Rejected: दरभंगा न्याय मंडल से खबर है कि विभिन्न संगीन मामलों में आरोपितों...

CBSE 12th Result: गया की माही कुमारी बनी बिहार टॉपर, 99.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास

CBSE 12th Result: बिहार के छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं में फिर से...

CBSE 12th Result: Mahatma Gandhi Shikshan Sansthan – Darbhanga ने लहराया परचम, फातमा जोहरा बनी टॉपर

CBSE 12th Result @Mahatma Gandhi Shikshan Sansthan - Darbhanga: सीबीएसई 12वीं के नतीजे आ...