spot_img

दरभंगा का चैतन्यकुटी रतनपुर में जय राधे-राधे-राधे…श्री राधारानी के जन्मोत्सव पर थिरकते अयोध्या, वृंदावन, नेपाल, जनकपुर से आए संतों समेत भक्तों ने खूब लूटाई बधाइयां

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी में भगवान श्रीकृष्ण की प्रेयसी श्री राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से रविवार को मनाया गया। देश के अलग अलग प्रदेश व ग्रामीण सहित सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं की टोली भक्ति-भाव एवं समर्पण के साथ झुमती रही।
सुबह सबेरे कुटी परिसर से शंख घड़ीघंट की आवाज निकलते ही परिसर में वैष्णवजन एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीराधा रानी का प्रकाट्य होते हीं कुटी परिसर एवं आसपास का इलाका जय जय श्री राधे के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। गौड़ीया संप्रदाय के जगद्गुरु श्री राधा बल्लभ दास जी महाराज की देखरेख में श्री राधारानी एवं भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद आरती हुई। यह अभिषेक गौड़ीया संप्रदाय के जगद्गुरु श्री राधा बल्लभ दास जी महाराज की देखरेख में श्री राधारानी और भगवान श्री कृष्ण का किया गया। अभिषेक के बाद आरती हुई।
मिथिलांचल के प्रसिद्ध लोक गायक कुंज बिहारी व दिनेश मंडल आदि कलाकारों ने ‘आजु तो बधाई बाजे द्वारे भानु राय के…., सब मिली आओरी सजनी, बरीहा मंगल गाइए… ‘ आदि बधाई गीतों की झड़ी लगा दी।
श्रद्धालु  यथासाध्य बधाइयां भी लूटा रहे थे। बधाई लुटाने वालों में साधु संत भी पीछे नहीं रहे। इस मौके पर कुटी परिसर वैष्णव जनों एवं श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। आपराह्न से अयोध्या, वृंदावन, नेपाल, जनकपुर आदि तीर्थस्थलों से आए साधु संतों ने कथाएं कही और विभिन्न कलाकारों की ओर से भजन गीतों का दौड़ चलता रहा। महोत्सव को लेकर रतनपुर गांव में पिछले पांच दिनों से उत्सवी माहौल है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Global Public School में शोक की लहर, 'दादा जी' के नाम से मशहूर निदेशक शिव शंकर झा का निधन, शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त गन्स और डायमंड्स, गेमिंग का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: गरेना ने आज Free Fire Max फैंस के लिए एक बड़ी...

Bhagalpur Railway Project: 1100 करोड़ की लागत से बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Bhagalpur Railway Project:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जहां...

IPL 2026: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने दिया ‘ई साला कप नामदू’ का मंत्र, फैंस का उत्साह चरम पर!

IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए आई है एक धमाकेदार खबर! बेंगलुरु की...

Patna News: फिल्म-म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर डॉक्टर से 70 लाख की ठगी, मुंबई से फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Patna News: मायावी दुनिया के सपने अक्सर सुनहरे लगते हैं, पर जब हकीकत से...