spot_img

Darbhanga News: हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, चकभवानी में निकली भव्य कलश यात्रा, 451 कन्याओं ने उठाया कलश

spot_img
- Advertisement -

हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: चकभवानी चौक पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर कोई देखता रह गया। पांच दिवसीय समारोह के पहले दिन 451 कन्याओं ने सिर पर कलश उठाकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय कर दिया।

- Advertisement -

केवटी। दरभंगा जिले के चकभवानी चौक पर आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमान मंदिर में नव निर्मित हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा और अष्टयाम को लेकर सोमवार को भक्तिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा धार्मिक उत्साह और आस्था का प्रतीक बन गई।

- Advertisement -

इस भव्य कलश शोभा यात्रा में 451 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर सिंहासो, चपरिया, इटहरवा और बेहटा गांवों का भ्रमण किया। यह यात्रा बेहटा शिव मंदिर पोखर पहुंची, जहां वरुण देवता की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जल भरा गया। इसके बाद कन्याएं जल भरकर हनुमान मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमिश्नर पहुंचे DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिखी कु-अव्यवस्था, जताई नाराजगी, पढ़िए -DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में क्या-क्या खामियां मिलीं?

यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों की ध्वनि के बीच कलश स्थापित किए गए और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरण और सभी कन्याओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: मुख्य कलश धारक कन्याएं

कलश शोभा यात्रा में मुख्य कलश धारण करने वाली कन्याओं में विभा कुमारी, काजल कुमारी, प्रिया रानी, कलश कुमारी, निशा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी शामिल थीं।

आयोजन समिति और ग्रामीणों का सहयोग

इस धार्मिक आयोजन और कलश यात्रा को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा महामंत्री संतोष कुमार साहु, लक्ष्मेश्वर गिरी, सरपंच प्रतिनिधि मो. जूही, पूजा समिति सदस्य गंगा प्रसाद गुप्ता, प्रमोद मंडल, संतोष गुप्ता, जवाहर प्रसाद गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजकिशोर मंडल, विंदेश्वर मंडल, विश्वनाथ साह एवं शंभू साह सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल से मामूली राहत, नया स्टेशन भी खुला

CNG Price Hike: पटना वासियों के लिए एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ महंगाई...

Sasaram News : सासाराम में भयानक Fair Accident: लंदन थीम मेले में विशालकाय झूला टूटा, 10 से अधिक लोग गंभीर, आयोजक फरार

सासाराम में भयानक Fair Accident: मेले में झूला टूटकर गिरा, 10 से अधिक घायल,...

Bihar News: बिहार CM सम्राट चौधरी ने बांटे जिलों के ‘माई-बाप’, जानें किसे कहां का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट… कौन बने कहां के जिला...

बिहार कैबिनेट मंत्री: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सम्राट...

मोतिहारी में विष्णु महायज्ञ का विसर्जन, ड्रोन से निगरानी, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

मोतिहारी विसर्जन: पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड अंतर्गत भंडार गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ...