back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल मध्य विद्यालय सोनपुर में अराजकता चरम पर, बीईओ की मनमानी और प्रधानाध्यापक की मनमर्जी के खिलाफ उबले ग्रामीण, मुखिया की अगुवाई में मुख्य द्वार में जड़ा ताला, कहा-जब तक नहीं हटेंगे भ्रष्ट प्रधानाध्यापक नहीं खोलने देंगे स्कूल

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के बिरौल मध्य विद्यालय सोनपुर में अराजकता चरम पर, बीईओ की मनमानी और प्रधानाध्यापक की मनमर्जी के खिलाफ उबले ग्रामीण, मुखिया की अगुवाई में मुख्य द्वार में जड़ा ताला, कहा-जब तक नहीं हटेंगे भ्रष्ट प्रधानाध्यापक नहीं खोलने देंगे स्कूल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश
बिरौल मध्य विद्यालय सोनपुर में अराजकता चरम पर, बीईओ की मनमानी और प्रधानाध्यापक की मनमर्जी के खिलाफ उबले ग्रामीण, मुखिया की अगुवाई में मुख्य द्वार में जड़ा ताला, कहा-जब तक नहीं हटेंगे भ्रष्ट प्रधानाध्यापक नहीं खोलने देंगे स्कूल, एसडीओ संजीव कुमार कापर ने दिए जांच के आदेश

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के मध्य विद्यालय सोनपुर में बीईओ की अनदेखी से यहां के शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Weather: दरभंगा में मौसम का डबल अटैक, आंधी-बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, खेतों में बिछ गई सोने जैसी फसल

 

- Advertisement -

इसमे सुधार लाने के लिए स्थानीय ग्रामीण, अभिभावक विगत एक वर्षों से प्रधानाध्यापक एवं विभाग को अवगत कराते रहे, बावजूद व्यवस्था में किसी तरह का सुधार नहीं होने को लेकर पंंचायत की मुखिया पुनीता देवी एवं पूर्व उपप्रमुख चरितर राम के नेतृत्व में मध्य विद्यालय सोनपुर के मुख्य द्वार में ताला लगाकर यहां के प्रधानाध्यापक सुरेश ठाकुर को हटाने की मांग करते हुए धरना पर बैठ गए।

- Advertisement -

इतना ही नहीं ग्रामीणों के मांग को जायज मानते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार चौधरी ने भी अपने समर्थकों के साथ धरनार्थियों का समर्थन कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आसमानी आफत ने तोड़ी किसानों की कमर, बारिश और आंधी से लाखों की फसल और ईंटें हुईं बर्बाद

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक के रूप में सुरेश कुमार ठाकुर जब से पदस्थापित हुए हैं तब से यहां शिक्षा व्यवस्था से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सरकारी योजनाओं में लूट खसौट खुले आम शुरू हो गया।

प्रधानाध्यापक के इस मनमानी के पीछे जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बीआरसी कार्यालय का इन्हें समर्थन प्राप्त है। जबतक सुरेश ठाकुर को मध्य विद्यालय सोनपुर से हटाया नहीं गया तबतक स्कूल में ताला बंद रहने व ग्रामीणों का यह धरना जारी रखने की बात कही जा रही है।

बीईओ की ओर से भेजे गए प्रतिनिधि डॉ.कुमार संजय ने ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया  लेकिन ग्रामीण और अभिभावक एक भी नहीं मानते हुए प्रधानाध्यापक सुरेश ठाकुर को हटाने पर अड़ रहे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लोहे का गेट बना काल, रिटायर्ड शिक्षक पर गिरा, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम
इधर एसडीओ संजीव कुमार कापर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ प्रेम सागर मिश्र एवं प्रभारी बीईओ कृष्ण कुमार को पूरे मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैती छठ 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक, जानें संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: आत्म-शुद्धि और लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 2026 नहाय-खाय के...

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन करें माँ कूष्मांडा की आरती: सुख, समृद्धि और आरोग्य की कुंजी

Maa Kushmanda Aarti: माँ कूष्मांडा, आदिशक्ति दुर्गा का चतुर्थ स्वरूप हैं, जिनकी आराधना चैत्र...

Nora Fatehi विवाद: ‘सरके चुनर’ गाने से मचे बवाल ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुश्किलें, वर्क परमिट रद्द करने की मांग!

Nora Fatehi News: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा नोरा फतेही एक बड़े विवाद में फंस...

आज का पंचांग: 22 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Panchang: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिकता में, प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें