spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में कल कोसी नदी में डूबा बच्चा, आज तक पता नहीं, ग्रामीणों और NDRF की टीम की घंटों मशक्कत

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड क्षेत्र के उजुआ सिमरटोका पंचायत के कुंजभवन गांव में कोसी नदी के किनारे शौच करने गया एक बच्चा डूब गया।

- Advertisement -

कुन्जभवन गाँव निवासी राजगीर मुखिया के चार वर्षीय पुत्र देवरात मुखिया सोमवार की देर शाम अपने सहपाठियों के साथ शौच करने गया था। अचानक पांव पिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया। वहीं, वह डूब गया।

- Advertisement -

बच्चे के सहपाठियों ने जब चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचना दी। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रात होने के कारण बच्चे को खोजा नहीं गया। ग्रामीण रामबदन शहनी ने बताया कि स्थानीय अंचल प्रशासन और तिलकेश्वर ओपी प्रभारी को इसकी सूचना दी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी ₹19,000, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

स्थानीय ग्रामीणों की ओर से बच्चे को काफी खोजा गया, लेकिन नदी के तेज धारा के कारण वह नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे की खोजबीन की जा रही है।

लेकिन, देर शाम तक बच्चे का कोई पता नहीं है। जानकर लोगों की माने तो कोशी नदी में इन दिनों नदी के पानी में बढ़ोतरी के साथ-साथ नदी की अधिक तेज धारा के कारण वह बहकर लगभग दरभंगा जिले का सीमा पार कर गया होगा।

इस संबंध में सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि हरसंभव डूबे बच्चे को खोजा जा रहा है। मौके पर राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार राम, तिलकेश्वर ओपी की पुलिस सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंपर कमाई! बिहार के ऑटोमोबाइल बाजार में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, गाड़ियों की जबर्दस्त बिक्री, बदल गई लोगों की जिंदगी!

Bihar Vehicle Sales: बिहार में वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। 2026 के पहले छह महीनों में दोपहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो र#BiharNews,#VehicleSales,#BiharEconomy

दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी ₹19,000, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

Darbhanga Job Camp: दरभंगा के युवाओं के लिए बड़ी खबर! 24 जून को 50 पदों पर एक विशाल जॉब कैंप का आयोजन होगा, जहां DSETS Pvt. Ltd. 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं को 19,000 रुपये मासिक वेतन#BiharJobs,#DarbhangaNews,#EmploymentOpportunity

बड़ी खबर! PM किसान की किस्त जारी, बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे ₹2000 खरीफ सीजन से पहले मिली राहत

Bihar PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो गई है। बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों को 2000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिली है, जो खरीफ फसल की बुआई#BiharPMKisan,#PMKisanInstallment,#KharifSeason

बिहार में अब खाली नहीं बैठेंगे भ्रष्ट अधिकारी! निलंबित CO-राजस्व अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Bihar Revenue Department: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबित अंचल और राजस्व अधिकारियों को भी काम पर लगाने का फैसला किया है। उन्हें अब विशेष भू-सर्वेक्षण का काम सौंप#BiharNews,#BiharGovernment,#AntiCorruption