spot_img

Darbhanga के केवटी में बच्चों और शिक्षकों ने जाना क्या कर लेना है 9 बजे दिन से पहले, किस चीज का मिला हैंडबिल

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। आगजनी की घटना से बचाव व सावधानी बरतने एवं लोगों के बीच जागरूकता लाने को लेकर अग्निशमन दल प्रखंड की दो सदस्ययी टीम ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय,पचाढ़ी पहुंचकर शिक्षकों और बच्चों को मॉक ड्रिल कराकर अगलगी से बचाव एवं सावधानी बरतने के संबंध में जानकारी देकर (Children and teachers got fire prevention tips in Kevti) जागरुक किया। टीम में अम्बुज कुमार व प्रदीप दास शामिल थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अग्नि सुरक्षा, बेनीपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता अभियान

सदस्यों ने सुबह 9 बजे से पूर्व खाना बनाकर चुल्हे की आग को बुझा देने, किसी भी धार्मिक कर्मकांड यथा-हवन, अनुष्ठान में उपयोग होने वाले अगरबत्ती अन्य ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग सुबह 9 बजे तक कर लेने की सलाह दी।

- Advertisement -

स्टोव या लकड़ी व गोइठा आदि जलावन वालें चुल्हे पर खाना बनाते समय सावधानियां बरतने तथा खाना बनाते समय सूती कपड़े का उपयोग के साथ साथ गैस चुल्हे पर खाना बनाने के बाद तुरंत सिलेंडर का नाॅब बंद कर देने का सुझाव दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्कूल निरीक्षण, बेनीपुर के स्कूलों में डीईओ ने पकड़ी अनियमितताएं, प्रधानाध्यापकों से मांगा जवाब

इस दौरान इससे बचाव के लिए अग्निशमन कार्यालय का टेलीफोन नंबर व हैंडबिल भी लोगों व आंगनवाड़ी सेविका को उपलब्ध कराया गया और घटना घटने पर तुरंत जानकारी देने को कहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Student Death Case: नीट छात्रा की मौत में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत, जानें पूरा घटनाक्रम

Patna Student Death Case: पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नीट...

IRCTC scam case: लालू-तेजस्वी को बड़ी राहत, कोर्ट ने टाला आरोप तय करने का फैसला

IRCTC scam case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो...

Bihar News: बिहार में Vibrant Village Program II, अब सीमावर्ती गांवों को मिलेगी नई पहचान, कार्यशाला में प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Vibrant Village Program II: भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांवों की किस्मत बदलने की तैयारी...