back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

बेनीपुर में मुखिया और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच भीषण झड़प, रणक्षेत्र में बदला स्कूल, हजारों की भीड़ हो गई शिक्षकों की जान लेने पर उतारू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर से सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट। प्रखंड क्षेत्र में दिनानुदिन गिरती शिक्षण व्यवस्था के बीच नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था (clash between head and headmaster) ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच रही है।

- Advertisement -

जिसका जीता जागता उदाहरण देखने को बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सझुआर पुवारीटोल में देखने को मिला। जब मुखिया और प्रभारी प्रधानाध्यापक के बीच हुए कहा-सुनी के बाद विद्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। देखते ही देखते हजारों की हुजूम शिक्षकों को जान लेने पर उतारू हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पंचायत के मुखिया चंदन कुमार झा आज दिन के 12:00 बजे प्राथमिक विद्यालय सझुआर का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय में एकमात्र शिक्षक गोपाल साह मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!
बेनीपुर में मुखिया और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच भीषण झड़प, रणक्षेत्र में बदला स्कूल,
बेनीपुर में मुखिया और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच भीषण झड़प, रणक्षेत्र में बदला स्कूल,

जिन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक सीएल पर चल रहे हैं, जबकि कुछ ही देर बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र पासवान विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने मुखिया से कार्यालय में बैठकर बात करने का अनुरोध किया। लेकिन मुखिया ने तैश में आकर प्रभारी प्रधानाध्यापक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

इस दौरान उनका मोबाइल नीचे गिर गया जिसे प्रधानाध्यापक द्वारा उठा कर देने का प्रयास किया गया । लेकिन तब तक सैकड़ों की हुजूम विद्यालय पर जुट गए और विद्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट होने लगी। लेकिन, कुछ स्थानीय लोगों के पहल पर दोनों शिक्षकों को एक निजी भवन में बंद कर बीच-बचाव किया गया।

स्थिति बिगड़ते देख मुखिया ने तत्काल सूचना थाना प्रभारी को दिया । थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय पहुंचे जहां लोगों की उत्तेजना देखते हुए काफी मशक्कत के बाद दोनों शिक्षकों को बंद कमरे से निकालकर थाना पहुंचे।

इसमें पुलिस कर्मियों को भी स्थानीय लोगों के दूर्रव्यवहार का सामना करना पड़ा ।इस संबंध में मुखिया चंदन कुमार झा बताते हैं कि यह प्रधानाध्यापक अनुशासन हीन है और हमेशा अपने कर्तव्य से विमुख होकर विद्यालय से अनुपस्थित रहता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जाम पर चलेगा 'बुलडोजर'! एलिवेटेड रोड के लिए मची खलबली, जानें पूरा अपडेट...अवैध निर्माण की छाती पर नया रास्ता

पूछने पर अनुसूचित जाति होने का दावा प्रकट करते हैं । दूसरी ओर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र पासवान मुखिया के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहते हैं कि  मैं भी इसी पंचायत का निवासी हूं और पंचायत चुनाव से ही इनका मेरे विरुद्ध गुस्सा आसमान पर चढ़ा हुआ है और हमेशा बहाना खोजते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

दूसरी ओर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार बताते हैं कि मुखिया द्वारा घटना की जानकारी प्राप्त हुई है पुलिस अपना काम कर रही है जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाध्यापक से इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है । इधर इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार राम बताते हैं कि दोनों पक्षों में से किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है तत्काल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें