spot_img

दरभंगा के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से CM Nitish Kumar ने किया संवाद…कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बिहार के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस सप्ताह के बाबत बेहतर पुलिसिंग के लिये सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों से संवाद किया। अपने संबोधन ने मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि पुलिस और आम जन एक दूसरे में समन्वय बनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अंधेरे में धमकी से टेम्पो लूटने का पर्दाफाश, किसने चलाई थी गोली, कहां मिला मोबाइल, पढ़िए साजिशकर्ता ने अगले कई अहम राज!

 

- Advertisement -

पुलिस सप्ताह दिवस पर पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों से कहा कि थाने पर आये पीड़ित की बातों को सुनें, उनसे दोस्ताना संबंध बनाएं, ताकि किसी भी आम जन को कोई दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिला में महिला सहायता डेस्क की स्थापना की जा रही हैं, जहां पीड़ित अपनी समस्या को बताकर समाधान लें सकती हैं।

- Advertisement -

हालांकि, इसके लिये महिला थाना भी हैं जहां महिलाओं की भागीदारी हैं। यही नहीं, सभी थानों में भी महिला पुलिस कर्मी हैं। दरभंगा जिला में लहेरियासराय थाना पर सदर डीएसपी, महिला थाना, सदर थाना, नगर थाना आदि सभी थानों पर पुलिस पदाधिकारी अपने कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार का संदेश सुन रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का BJP महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने किया भव्य Welcome, सांसद बोले- Bihar को मिलेगी नई दिशा, पढ़िए भाजपा जिला महामंत्री पप्पू सिंह और अस्पताल निदेशक डॉ. राजेश झा ने क्या कहा

डीजीपी आरएसभट्टी ने कहा था कि पुलिस आपके द्वार पर जाकर आपकी समस्याओं को सुनेगी। और, समस्याओ का समाधान करेगी। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री ने भी बिहार के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को काम करने की सलाह दी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पब्लिक के साथ दोस्ताना व्यवहार करना जरूरी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...

Bihar News: आंबेडकर हॉस्टल भत्ता: छात्रों के लिए खुशखबरी! दोगुनी हुई मासिक सहायता राशि, 10 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

Ambedkar Hostel Allowance: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राज्य...