spot_img

दरभंगा में CM Nitish Kumar ने कहा…शिक्षा मंत्री ने क्या कहा, बात करेंगे…बक्सर…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को दरभंगा में हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सौर ऊर्जा प्लांट से लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की ओर से रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताए जाने से लेकर दरभंगा एम्स तक की बातें की और सवाल पूछा।

- Advertisement -

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम श्री कुमार बेहद शांत नजर आए और हर प्रश्न का जमकर जवाब दिया। बक्सर में पुलिस की ओर से किसानों पर लाठीचार्ज पर जब सवाल पूछा गया तो उनहोंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। जब बगल में खड़े एक मंत्री ने उनहें घीरे से बताया तो उन्होंने मुड़कर कहा कि हां, इसके लिए वहां के डीएम को कहा गया है सबकुछ देखा जा रहा है।

- Advertisement -

इसी दौरान जब सीएम से यह पूछा गया कि शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार की सियासत इस ठंड के मौसम में भी गर्म है, तो सीएम ने कहा कि इस बयान की जानकारी हमें नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने गुरुवार को साफ कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं। हां, जाकर उनसे बात करेंगे। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अलीनगर में Census 2027, जनगणना के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, जानिए कब होगी गणना?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समाधान यात्रा के क्रम में दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत में जब उनसे शिक्षा मंत्री के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर सवाल किया गया, तब मुख्यमंत्री ने इस बयान को लेकर अनभिज्ञता जता दी। हमको पता नहीं है हम पूछ लेंगे उनसे। दरभंगा एम्स तो बनेगा ही। हम तो दरभंगा मेडिकल कॉलेज में ही बनाने की बात की थी। बाद में उन लोगों ने कहा कि दूसरे जगह पर वह बनेगा। ज्यादा बढ़िया से। अलग जगह के लिए चुन लिया गया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि वो शिक्षा मंत्री से इस बारे में बात करेंगे।
जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए रामचरितमानस की एक चौपाई सुनाते हुए कहा कि यह ग्रंथ नफरत पैदा करता है। उन्होंने समारोह से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह ग्रंथ अलग-अलग युग में नफरत फैलाने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि एक युग में मनुस्मृति, दूसरे युग में रामचरित मानस और तीसरे युग में गोलवलकर का बंच ऑफ थॉट्स ने नफरत फैलाने में अपनी भूमिका निभाई है। ये देश को, समाज को नफरत में बांटती है। नफरत देश को महान नहीं बनाती है जब भी महान बनाएगा तो मोहब्बत ही बनाएगा। इसको लेकर पूरे बिहार में घमासान मचा है। अयोध्या के संत ने जीभ काटने के लिए दस करोड़ का ऐलान तक कर दिया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...