spot_img

दरभंगा धोई घाट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए चार युवकों पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। मामूली कहासुनी को लेकर धोई घाट स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए चार युवको को बदमाशों ने चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। स्थानीय लोंगों ने सभी को डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंज बाजीतपुर निवासी चार युवक पेट्रोल लेने धोई पंप पर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अन्य लोंगों से कहासुनी हुई। दूसरे पक्ष के लोगों ने छुरा घोंप कर युवक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे डीएमसीएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जिसमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

पेट्रोल भराने गये युवक की पहचान मोनू कुमार पिता राम महतो गोलू पिता विजय महतो सनी महतो पिता मंजू महतो एवं सुशील कुमार पिता शंकर दास गंज बाजीतपुर निवासी बताये गये हैं। सभी की उम्र लगभग 21 से 25 के बीच बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

घायल युवक के भाई ने बताया कि हमारा भाई पेट्रोल लेने के लिए धोबी घाट गया हुआ था जहां चार युवक ने मामूली सी बात को लेकर उस पर चाकू छुरा से हमला कर दिया। इसमें हमारे भाई मोनू महतो को छुरा घोप कर बुरी तरह घायल कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

उसका इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नाजुक है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल से कीचड़ पड़ने के कारण विवाद बढ़ा और दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जहां घटना हुई है वह सदर थाना का क्षेत्र है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision